लाइव न्यूज़ :

'इंशाअल्लाह' के बंद होने पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, पहली बार कही दिल की बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 25, 2019 08:28 IST

संजय लीला भंसाली और सलमान खान के फैंस उस वक्त बहुत खुश हुए थे जब फिल्म इंशाअल्लाह का एलान किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देइंशाअल्लाह अब बंद हो गई है इस बात पर खुद मुहर सलमान खान ने लगा दी हैसलमान के साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट नजर आने वाली थीं

संजय लीला भंसाली और सलमान खान फैंस बेहद खुश ने थे क्योंकि दोनों साथ में इंशाअल्लाह फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने वाले थे। लंबे समय बाद साथ काम करने वाले संजय और सलमान का साथ काम करने की खबरों पर अब विराम लग लगा है। कहा जा रहा है कि फिल्म अब डब्बाबंद हो गई है।  कहा जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट नें सलमान के हस्तक्षेप के चलते भंसाली ने अपने हाथ फिल्म से पीछे खींच लिए हैं। अब इस मामले पर सलमान खान चुप्पी तोड़ी है।

 यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन बनने से पहले ही फिल्म अचानक बंद हो गई. इसके बाद भंसाली और सलमान के रिश्ते बिगड़ने की खबरें भी आईं लेकिन सलमान का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। अभी भी उनके और भंसाली के रिश्ते पहले की तरह बहुत अच्छे हैं।

सलमान ने कहा, ''संजय मेरे बेहद प्रिय मित्र हैं और हमेशा रहेंगे। 'इंशाअल्लाह' का मतलब होता है अल्लाह की मर्जी। मुझे लगता है कि अभी इस फिल्म के बनने में अल्लाह की मर्जी ही नहीं थी। बता दें कि इससे पहले सलमान ने भंसाली के साथ 'खामोशी : द म्यूजिकल' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' में गेस्ट अपीयरेंस भी दी थी जो रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म थी।

इससे पहले सलमान खान ने ट्वीट किया था संजय लीला भंसाली की फिल्म आगे बढ़ गई है लेकिन इसके बावजूद मैं आपसे ईद 2020 पर मिलूंगा। इंशाअल्लाह। जिसके बाद फैंस को लगा था कि फिल्म ईद पर रिलीज होगी लेकिन अब साफ हो गया है कि फिल्म बंद हो गई है। इस फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली थीं। लेकिन आलिया भट्ट अब भंसाली के साथ नए प्रोजक्ट पर  काम कर रही हैं। 

टॅग्स :सलमान खानआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?