लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने किया ट्वीट- 'मुझे लड़की मिल गई', यूजर्स इस तरह उड़ाने लगे मज़ाक

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 6, 2018 13:48 IST

सलमान खान अविवाहित हैं। ज्यादातर ट्विटर यूजर्स उनके ट्वीट को उनकी शादी से जोड़ कर देख रहे हैं।

Open in App

सलमान खान को लड़की मिल गयी है। उन्होंने ट्व‌िटर पर इसकी जानकारी दी है। मंगलवार (छह जनवरी) को सलमान ने ट्वीट किया, "मुझे लड़की मिल गई है।" सलमान के ट्वीट के आते ही उनके प्रशंसकों ने इसे उनकी शादी से जोड़ना शुरू कर दिया। 52 वर्षीय सलमान को बधाई देते हुए उनके फैंस उनसे लड़की का नाम पूछ रहे हैं। कुछ लोग उन्हें जल्दी से शादी की सलाह देते नजर आए। लेकिन कुछ लोगों ने ट्वीट को लेकर सलमान का मजाक भी उड़ाया। इंटेलेक्चुअल तैमूर नाम के अकाउंट ने लिखा- लड़की नहीं आंटी होगी, अच्छे से देख लो। यो यो फनी सिंह ने कहा कि सलमान को राहुल गांधी से थोड़ी टिप्स लेनी चाहिए।

लेकिन सलमान के बातचीत के पुराने अंदाज से लगता है कि यह उनके तरह का एक मजाक है। उन्हीं ट्वीट के जवाब में कई सारे लोग कह रहे हैं यह सलमान की अगली फिल्म का नाम या फिर उन्हें अगली फिल्म के लिए कोई नई लड़की मिल गई है। 

सलमान की शादी पर फिल्में बनने लगी हैं

पिछले की सुपरहिट फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' के क्लाइमेक्स के जरूरी दृश्य में मुख्य किरदार जॉली का डायलॉग था- 'क्या आप बता सकते हैं सलमान खान की शादी कब होगी'। इसके अलावा साल में आई छोटी फिल्मों में यह मुद्दा कई बार उठा।

इसके अलावा पिछले साल 8 दिसंबर को एक फिल्म आई, 'सल्लू की शादी'। फिल्म का कथानक ही सलमान खान की शादी थी। फिल्म में सलमान की करीबी जीनत अमान सरीखी कलाकार थीं। इसमें भारत के युवाओं को शादी का बहिष्कार करते दिखाया गया। युवा कहते हैं कि जब तक भाईजान शादी नहीं करेंगे, वे भी शादी नहीं करेंगे।

सलमान की शादी को लेकर खुद सलमान मजाक उड़ाते दिखते हैं। उन्होंने एक बार फिल्मफेयर के स्टेज से करण जौहर के यह माना था उनसे करोड़ों लोग यह सवाल पूछ चुके हैं। अब सलमान खान ने करोड़ों लोगों के सवाल का जवाब भी दिया तो अधूरा।

यूलिया वंतूर से शादी की रही चर्चाएं

सलमान की बहन अर्पिता खान की शादी के बाद से लगातार यह चर्चा रही कि सलमान खान जल्द ही यूलिया वंतूर से शादी करेंगे। क्योंकि सलमान ने वहां यूलिया को खासतौर पर बुलाया था। एक बार को चर्चा इतनी बढ़ गई कि बताया गया सलमान ने यूलिया को सगाई की अंगुठी पहना दी है। एक तस्वीर भी खूब वारयल हुई। लेकिन तब खुद अर्पिता ने ट्वीट कर के अपने भाई की शादी और सगाई की खबरों को नकारा। बताया जाता है यूलिया, सलमान के उस दौर की साथी हैं जब वे तनावग्रस्त थे। यूलिया ने सलमान को तनाव से निकलने में काफी मदद की थी। 

इसे भी पढ़ेंः सलमान खान और कबीर खान की दोस्ती में आयी दरार

सलमान के ट्वीट का सबसे संभाव‌ित मतलब

सलमान खान के इस ट्वीट का सबसे संभावित मतलब पुलकित सम्राट की ‌आने वाली फिल्म 'वीरे की वेडिंग' के प्रमोशन लग रहा है। ट्रेलर जिम्मी शेरगिल एक डायलॉग बोलते नजर आते हैं- सलमान खान, राहुल गांधी और मैं देश के पेटेंट कुंवारे हैं। पुलकित को पहले भी सलमान का साथ मिलता रहा है। मुमकिन है यह ट्वीट भी उसी का हिस्सा हो।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?