लाइव न्यूज़ :

तो क्या अब दिवाली पर रिलीज होगी सलमान खान की 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई'? पढ़ें पूरी खबर

By अमित कुमार | Updated: May 5, 2020 19:20 IST

सलमान खान की बात करें तो इन दिनों वह लगातार लोगों की अलग अलग तरीके से मदद करते नजर आ रहे हैं। सलमान लगातार अलग अलग तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा हालात को देखते हुए फिल्म का ईद पर रिलीज होना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग बाकी है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण फिलहाल थिएटर में कोई भी फिल्म को रिलीज नहीं किया जा रहा है।  'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसका ईद पर रिलीज होना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। 

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग बाकी है। ईटाइम्स ने वरिष्ठ फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श से इस फिल्म के रिलीज को लेकर बातचीत की। इस दौरान तरण आदर्श ने बताया कि अब 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का ईद पर रिलीज होना संभव नजर नहीं आ रहा। ऐसे में फिल्म को दिवाली पर रिलीज की जा सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि यह कहना अभी थोड़ी जल्दबाजी होगा। सबकुछ इस बात पर निर्भर करता है कि थिएटर्स दोबारा कब खुलते हैं। थिएटर्स के खुलने के बाद ही आने वाली फिल्मों का रिलीज का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि, तरण की बातों से साफ है कि बड़े बजट की फिल्में अब त्योहारों को ही अपना टारगेट बनाएगी। दिवाली, क्रिसमस और न्यू इयर पर ज्यादातर फिल्में रिलीज हो सकती है। 

जब से लॉकडाउन लगा है तब से सलमान खान अपने फार्म हाउस पर हैं वहां, उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और यूलिया वंतूर साथ में हैं। इस दौरान वह फैंस से सोशल मीडिया पर अक्सर बातचीत करते रहते हैं। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!