लाइव न्यूज़ :

इस एक्ट्रेस को सलमान की मां बनाना चाहती हैं अपनी बहू, जानिए कौन है वो लकी गर्ल?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 8, 2019 13:43 IST

सलमान के फैंस उनकी शादी को लेकर खासा परेशान आखिर वह कब और किससे शादी करेंगे।लेकिन उनकी मां को एक एक्ट्रेस भा गई है।

Open in App

 बॉलीवुड के दबंग खान अभिनेता सलमान खान का 52 साल हो गई है। ऐसे में सलमान के फैंस उनकी शादी को लेकर खासा परेशान आखिर वह कब और किससे शादी करेंगे।लेकिन उनकी मां को एक एक्ट्रेस भा गई है। इस एक्ट्रेस को उनकी मां बहू बनाना चाहती हैं। 

टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार सलमान की मां को जो अभिनेत्री बेटे के लिए पसंद आई है वो कोई और नहीं बल्कि कटरीना कैफ हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में हुआ है सलमान खान की मां और कटरीना के बीच काफी नजदीकी हैं। दोनों की तस्‍वीरें भी अक्‍सर सामने आती रहती हैं। साथ ही हाल ही में भारत की शूटिंग के दौरान सलमान खान की मां और कटरीना की तस्‍वीर सामने आई थी जिसमें दोनों ने एक दूसरे को गले लगा रखा था।  वहीं, खबरों की मानें तो सलमान की मां को कैटरीना को बतौर बहू सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि इस पर उन्होंने कभी खुलकर नहीं कहा है।

 कैटरीना को फिल्मों में लाने वाले भी सलमान ही थे। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया कि अचानक दोनों अलग हो गए। अब फिर से दोनों के बीच कुछ नई शुरुआत की खबरें जोरों पर हैं।दरअसल हाल ही में ईशा अंबानी के संगीत समारोह में दोनों एक साथ गए थे और वापस भी साथ ही आए थे। जिसके बाद से दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। रणबीर कपूर से कैट के ब्रेकअप के बाद अब उनको अक्सर एक बार फिर सलमान के घर पर देखा जाने लगा है। ऐसे में बॉलीवुड गलियारों में खबर है कि दोनों के बीच इश्क एक बार फिर से पनपने लगा है।

सलमान पर कैटरीना ने तोड़ी थी चुप्पी

एक न्यूजपेपर से बातचीत में कैटरीना ने सलमान से अपने रिश्तों पर कहा है कि सलमान बॉलीवुड में मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि सलमान की सबसे बुरी आदत है कि वह कई दिनों तक बात नहीं करते हैं ऐसे में कभी वह महीनों तक बात नहीं करते हैं। लेकिन इस बीच मैं जब भी कभी अपसेट हो जाती हूं वो अचानक न जाने कहां से सामने आ जाते हैं। ये थोड़ी चौंकाने वाली बात है क्योंकि मैं ऐसे वक्त में किसी से बात नहीं करती, फिर भी उन्हें न जाने कैसे पता चल जाता है। ये थोड़ी अ्जीब भी है और राहत  वाला भी। लेकिन फिर भी बेहद सुकून देने वाला है। खैर दोनों ने ना पहले अपने इश्क पर कुछ कहा था ना अब लेकिन फैंस को अब को बेसब्री से इंतजार हो गया है।

कहीं ना कहीं कैट ने दबी जुबां में एक बात साफ की है कि सलमान ही हैं जो बिना उनके कुछ कहे उनकी हर एक बात समझ जाते हैं। साथ ही दोनों की एक नई शुरूआत की बातें भी इस साक्षात्कार के बाद से ही शुरू हुई थीं। वहीं, टाइगर जिंदा है के बाद कैटरीना और सलमान भारत के जरिए एक बार फिर से पर्दे धमाल करने को भी तैयार हैं, इस फिल्म की दोनों ने शूटिंग भी शुरू कर दी है।

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया