लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच हरी पत्तियां खाते नजर आए सलमान खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 10, 2020 13:35 IST

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। सलमान अपने फैंस के लिए अलग- अलग वीडियोज-तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान लगातार कोई ना कोई फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैंसलमान अपने ही अंदाज में फैंस को घरों में रहने के लिए आग्रह कर रहे हैं

कोरोना वायरस के लॉकडाउन के चलते सभी ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा हुआ है। ऐसे में सलमान खान अपने घर से दूर पनवेल के फॉर्महाउस पर हैं। सलमान यहां अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पहुंचे थे लेकिन 21 दिन के लॉकडाउन के एलान के बाद से वो यहीं पर रह गए। सलमान के साथ उनकी मां, बहनें, भतीजे और दूसरे अन्य लोग भी हैं। ऐसे में सलमान लगातार फैंस से सोशल  मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं।

सलमान लगातार कोई ना कोई फोटो और वीडियो शेयर कर रहे हैं। सलमान अपने ही अंदाज में फैंस को घरों में रहने के लिए आग्रह कर रहे हैं हाल ही में सोहेल खान के बेटे के साथ एक वीडियो शेयर करते भी एक्टर ने घरों में रहने को कहा था। अब सलमान ने एक और वीडियो शेयर किया है। लॉकडाउन के बीच हाल ही में सलमान खान ने एक वीडियो शेयक किया है। जिसमें वह काले रंग के घोड़े का सामने नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखेंगे कि कैसे सलमान हरी पत्तियां खाते नजर आते हैं।

वीडियो में देखेंगे कि पहले सलमान खुद पत्तियां खाते हैं उसके बाद वह घोड़े को भी वही पत्तियां खिलाते हैं। सलमान इस दौरान बेहद मस्ती के रूप में नजर आते हैं। सलमान ने इन दिनों अपनी दाढ़ी बड़ा ली है।

हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई की सुनसान सड़कों की फोटो शेयर करते हुए अपने सभी फैंस और चाहने वालों का तहे दिल से शुक्रियादा किया है। लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं जिससे सलमान काफी खुश हुए हैं।

सलमान खान ने अपनी खुशी इंस्टाग्राम पर जाहिर की है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वाह! आप सभी का धन्यवाद जो आपने सुना और मामले की गंभीरता को समझा कि देश इस समय किस हालात से गुजर रहा है। भगवान आशीर्वाद दे और सभी की रक्षा करे। 

टॅग्स :कोरोना वायरससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?