लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने की राधे की शूटिंग पूरी, कुछ इस अंदाज में फैन्स को दी जानकारी, देखें वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 15, 2020 08:26 IST

प्रभुदेवा निर्देशित इस फिल्म को इसी साल की शुरु आत में रिलीज होना था, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसमें देरी हुई.

Open in App
ठळक मुद्दे प्रभुदेवा निर्देशित इस फिल्म को इसी साल की शुरु आत में रिलीज होना थासलमान खान ने लॉकडाउन के बाद राधे के लिए शूट करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी

सलमान खान और दिशा पटानी की फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग शेड्यूल से पहले ही पूरी हो गई है। इसे 2 अक्तूबर को शुरू किया गया था और इसका शेड्यूल इस महीने के अंत तक था, जो समय से पहले ही निबट गया है। खबरों के मुताबिक शूट तीन अलग-अलग जगहों पर हुआ।

 एनडी स्टुडियो में एक्शन सीन की शूटिंग हुई, जबकि आंबी वैली में एक गाने की शूटिंग हुई और मेहबूब स्टुडियो में पैचवर्क खत्म किया गया। तीनों जगहों पर सेट पहले से तैयार करके रखने के निर्देश सभी को दिए गए थे, ताकि कलाकारों केआते ही शूटिंग शुरू की जा सके।  

 सलमान खान ने लॉकडाउन के बाद राधे के लिए शूट करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। ट्रेड एनालिस्ट ने ट्विटर अकाउंट पर सलमान खान का वीडियो शेयर किया है , जिसमें सलमान खान राधे की शूटिंग कंप्लीट होने की जानकारी दी है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान सेट पर अपनी कार से उतरते हैं और कहते हैं, 'रैप फॉर राधे।' इस दौरान वह चेक शर्ट और जींस में नजर आए। वीडियो में सलमान खान फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर काफी खुश दिख रहे हैं। मालूम हो कि फिल्म में रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

इसी वजह से काम जल्दी खत्म हो गया। अब लगभग 2 हफ्तों में फिल्म की रिलीज डेट तय की जाएगी। प्रभुदेवा निर्देशित इस फिल्म को इसी साल की शुरु आत में रिलीज होना था, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसमें देरी हुई

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल