लाइव न्यूज़ :

'बाहुबली' का ये एक्टर होगा सलमान खान की 'दबंग 3' का विलेन, स्क्रीन पर दिखेगा दमखम

By मेघना वर्मा | Updated: May 5, 2019 09:56 IST

सलमान खान की दबंग फिल्मों के विलेन भी जानदार होते है।पहली दबंग में सोनू सूद, दबंग 2 में प्रकाश राज और वहीं दबंग 3 में स्टार सुदीप का जलवा देखने को मिलेगा।

Open in App

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म दबंग 3 की शुटिंग शुरु हो चुकी है। इंदौर में शुटिंग खत्म होने के बाद अब टीम मु्ंबई में शुटिंग शुरु कर चुकी है। भाईजान की दबंग फिल्मों के विलेन भी जानदार होते है। पहली दबंग में सोनू सूद, दबंग 2 में प्रकाश राज और वहीं दबंग 3 में स्टार सुदीप का जलवा देखने को मिलेगा। बॉलीवुड के चुलबुल पांडेय स्क्रीन पर इस बार बाहुबली और मक्खी जैसी फिल्मों के विलेन सुदीप से लड़ते दिखाई देंगे। 

रिसेंटली सुदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सलमान खान के साथ फोटो शेयर की है। जिम में खींची गई इस फोटो में दोनों ही सुपस्टार पोज देते दिखाई दे रहे हैं। सुदीप ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'सेट पर गर्मी भी हमारी एनर्जी को झुलसा नही सकती, ये एक थ्रिलिंग दिन था, बेहतरीन यूनिट, बेहतरीन लोग और सेट पर होमोजीनियस जिम एक बोनस की तरह था। दबंग 3 का पहला दिन मुस्कुराते हुए बीता। सलमान सर का शुक्रिया जिन्होंने मुझे घर जैसा ट्रीट दिया।'

वहीं इसी के बाद सुदीप के इस ट्वीट पर कमेंट की बारीश हो गई। फैंस स्क्रीन पर इस नयी जोड़ी, सलमान और सुदीप को एक साथ देखने के लिए बेताब है। कंमेट में किसी ने दोनों को बेस्ट विशेज दी तो किसी ने कान्ट वेट लिखा। कुछ ही दिन पहले सलमान ने अपने एक ट्वीट से बताया था कि दबंग 3 सिल्वर स्क्रीन पर इस साल 20 दिसम्बर को रिलीज होगी। 

फिलहाल दबंग खान 5 जून को रिलीज होने वाली भारत फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ दिखेंगी। फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की समय की कहानी है। जिसमें सलमान खान पांच अलग-अलग अवतार में दिखाई देंगे। फैन बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 

टॅग्स :दबंग ३ मूवीसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया