लाइव न्यूज़ :

‘हुड़ हुड़ दबंग’ गाने के विवाद पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ लोग शोहरत पाने के लिए विवाद पैदा कर रहे हैं

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 1, 2019 13:56 IST

गाने के एक दृश्य में भगवाधारी कुछ साधुओं को गिटार बजाते दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस दृश्य से नाराज दिखे और जल्द ही ट्विटर पर ‘‘बायकॉट दबंग 3’’ ट्रेंड करने लगा।

Open in App

सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि फिल्म उद्योग में यह चलन सा बन गया है कि जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो वह विवादों में घिर जाती है। 53 वर्षीय अभिनेता की हालिया फिल्म ‘दबंग 3’ विवाद के केंद्र में आ गई है क्योंकि कुछ हिंदू संगठनों ने इसके टाइटल गीत ‘हुड़ हुड़ दबंग’ में एक दृश्य को लेकर आपत्ति जताई है।

गाने के एक दृश्य में भगवाधारी कुछ साधुओं को गिटार बजाते दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस दृश्य से नाराज दिखे और जल्द ही ट्विटर पर ‘‘बायकॉट दबंग 3’’ ट्रेंड करने लगा। सलमान ने शनिवार को फिल्म के गीत ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ के लांच के मौके पर इस विवाद को लेकर कई बातें कहीं।

सलमान खान ने कहा, ‘‘हर बार जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो हमेशा उसे लेकर कुछ न कुछ विवाद खड़ा हो जाता है। कम से कम यह तो माना गया कि यह बड़ी फिल्म है, जिसके लिए मैं खुश हूं।’’

‘मुन्ना बदनाम’ गाने में सलमान ‘लवयात्री’ की अभिनेत्री वरीना हुसैन के साथ दिखेंगे। उन्होंने कहा, "हमने वरीना के साथ फिल्म की, जिनकी फिल्म के नाम को लेकर विवाद हो गया, जिसका अब समाधान हो गया है।"

सलमान खान ने आगे कहा, "विवाद होते रहेंगे और उनका निपटारा भी होता रहेगा। मुझे नहीं लगता इस फिल्म (दबंग-3) में ऐसा कुछ है, जिससे विवाद हो सकता है।" अभिनेता ने कहा कि कुछ लोग ‘‘शोहरत’’ पाने के लिए ‘हुड़ हुड़ दबंग’ गाने पर विवाद पैदा कर रहे हैं।

टॅग्स :दबंग 3सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया