लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की सजा पर मेकर्स की अटकी सांसें, करोड़ों की फिल्मों पर लटकी तलवार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 5, 2018 15:51 IST

बॉलीवुड के दंबग खान सलमान खान के लिए आज का दिन कभी ना भूलने वाला हुआ है। काले हिरण का शिकार मामले में उनको 5 साल की सजा हो गई है।

Open in App

मुंबई, 5 अप्रैल:  बॉलीवुड के दंबग खान सलमान खान के लिए आज का दिन कभी ना भूलने वाला हुआ है। काले हिरण का शिकार मामले में उनको 5 साल की सजा हो गई है। सलमान खान के दोषी करारे जाने से फैंस का क्या हाल होगा ये  सभी को पता है। इस साल सलमान की कई बेहतरीन फिल्में पर्दे पर आने वाली हैं। ऐसे में सलमान के दोषी करारे जाते ही एक सवाल सामने आ गया है कि इस समय दबंग खान की जो फिल्में या सीरियल आने वाले हैं उनका अब क्या होगा। 

कहीं ना कहीं सलमान की फ्लोर पर जो फिल्में हैं उन पर लगे पैसों का क्या होने वाला है ये अब बड़ा सवाल हो गया है। ऐसे में बॉलीवुड और ब्रांड बाज़ार को चिंता करने की जरुरत ज़्यादा पड़ेगी। ये दांव 500 करोड़ से अधिक का है। वैसे तो सलमान को 5 साल की सज़ा मिल गई है और उनकी बेल का रास्ता भी खुला है, लेकिन अगर उन्हें सज़ा हो गई तो क्या आपको पता है कि कितने करोड़ का नुकसान होगा। दरअसल, सलमान अभी 5 प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और उन पर काफी पैसा लगा हुआ है।

आइए जानते हैं सलमान की वो फिल्में जिनपर लगे हैं 

सलमान खान स्टारडम से ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं अपने विवाद के चलते

 रेस 3

इन दिनों सलमान खान की फिल्म रेस 3 जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सलमान फिल्म रेस के सिक्वल रेस 3 में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आएंगे। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही फिल्म रेस 3 में बॉबी देओल भी हैं। फिल्म इसी साल जून में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट है 15 जून, 2018।कहा जा रहा है कि रमेश तौरानी की इस फ्रेंचाईजी फिल्म में करीब 150 करोड़ रूपये का दांव लगा है। 

 दबंग 3

सलमान खान के दबंग सीरीज की अगली फिल्म भी फैंस के लिए बनाई जा रही है। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग 3 अब्बास खान के निर्देशन में बनी है। फिल्म अब्बास खान प्रोडक्शन तले बनेगी। फिल्म रिलीज तो इसी साल होगी लेकिन डेट क्लियर नहीं थीं ऐसे में अब सलमान को सजा मिल जाने इस फिल्म को फिलहाल बंद किया जाएगा। फिल्म को सलमान खान ही प्रोड्यूस करेंगे और लागत 100 करोड़ से ऊपर की होगी। 

काला हिरण शिकार केस: सलमान खान दोषी करार, जेल में आसाराम के साथ रखे जा सकते हैं

भारत

भारत को लेकर कहा जा  रहा है कि फिल्म में 125 करोड़ तक का खर्चा होगा। सलमान को लेकर साजिद नाडियाडवाला किक का दूसरा भाग भी घोषित कर चुके हैं, जो अगले साल क्रिस्मस/न्यू ईयर पर रिलीज होगा। फिल्म की अभी तक स्टार कास्ट भी पूरी फाइनल नहीं हो पाई थी और सलमान की सजा के बाद फिल्म को नुकसान भुगतना पड़ सकता है।

 वांटेड 2

साल 2009 में आई सलमान की फिल्म वांटेड में सलमान के एक्शन और कॉमोडी में लोगों का दिल जीत लिया था। सलमान की इस फिल्म के आगे के भाग पर भी मेकर्स ने पैसे लगा रखे हैं। कहा जा रहा कि फिल्म वांटेड भी इसी साल 2018 में रिलीज होगी पर इस बात को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा अब तक नहीं कि गई है। ऐसे में हो सकता है इस फिल्म को उतना नुकसान ना भुगतना पड़ेय़

किक 2

सलमान खान की एक और फिल्म फ्लोर पर आने का इंतजार कर रही है, वह है किक 2। ये फिल्म 2019 क्रिसमस तक रिलीज होने की उम्मीद है, लेकिन अब सलमान की सजा के बाद इस फिल्म को कितना नुकसान होगा और इसका क्या होगा ये फिल्म के निर्देशक निर्माता ही बता सकते हैं।

काला हिरण मामले में सलमान, सैफ, सोनाली, तब्बू बने आरोपी, मोहनिश बहल बच गये, आखिर क्यों?

नो एंट्री 2

सल्लू की एक और फिल्म है जिस पर मेकर्स का पैसा लगा हुआ है। उस फिल्म का नाम है नो एंट्री। इसके लिए सलमान का नाम फिक्स हो चुका है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग सलमान जल्द शुरू करने वाले थे।

 दस का दम

सलमान एक क्विज शो दस का दम में भी आने वाले हैं, जिसका प्रोमो हाल ही में आया है और इस शो की शुरुआत भी जल्दी ही होने वाली थी। वहीं, रेस 3 की शूटिंग खत्म कर सलमान इसी क्विज शो की शूटिंग और कॉन्सेप्ट पर काम करने वाले हैं। अब जब सलमान को जेल हो गई है तो इस शो का क्या होगा ये वक्त बताएगा। 

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?