सलमान खान स्टारडम से ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं अपने विवाद के चलते

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 5, 2018 01:07 PM2018-04-05T13:07:23+5:302018-04-05T13:24:38+5:30

अभिनेता हो या अभिनेत्री हर किसी के साथ उनके विवाद जुड़े रहे है। आइए जानते हैं सलमान खान के अब तक के वे विवाद जिन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

salman khan controversies more in news | सलमान खान स्टारडम से ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं अपने विवाद के चलते

सलमान खान स्टारडम से ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं अपने विवाद के चलते

मुंबई, 5 अप्रैल: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान को आज जोधपुर के एक कोर्ट ने काले हिरण का मारे जाने मामले में दोषी करार दिया गया। सलमान खान को 20 साल बाद आज कोर्ट मे दोषी बताया है। वहीं, सलमान खान की निजी जिंदगी की बात की जाए तो वह अक्सर विवादों में रहते हैं। वह अपने अभिनय के साथ साथ फैंस के बीच विवादों के लिए भी जाने जाते रहे हैं। अभिनेता हो या अभिनेत्री हर किसी के साथ उनके विवाद जुड़े रहे है। आइए जानते हैं सलमान खान के अब तक के वे विवाद जिन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।

काला हिरण केस

विवादों के साथ सलमान खान का नाता सबसे पहले वर्ष 1998 से शुरू हुआ । जह 'ब्लैक बक', यानि काले हिरण का सलमान खान ने शिकार किया और उनपर केस दर्ज किया गया। इस मामले में सलमान के साथ सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और तब्बू भी घेरे में आए थे, लेकिन सलमान की छवि तब ज़्यादा खराब हुई, जब उन्हें इस मामले में कुछ दिन जेल में बिताने पड़े थे। ऐसे में अब इसी केस में उनको कोर्ट ने दोषी करार दिया है।

ये भी पढ़ें: Salman Khan Black Buck Poaching Case Verdict: काले हिरण के शिकार के लिए सलमान खान दोषी करार

फुटपाथ पर कार चढ़ाई

28 सितंबर 2002 की रात सलमान की गाड़ी मुंबई में फुटपाथ चढ़ीं और एक की मौत हो गई । इस घटना में तीन घायल भी हो गए थे। इस मामले में सलमान के खिलाफ केस भी दर्ज किया था।  सलमान ने कहा कि कार ड्राइवर चला रहा था जबकि लोगों ने कहा खुद नशे में चूर सलमान ड्राइव कर रहे थे। इस मामले में सलमान को कोर्ट ने बरी कर दिया था। 

ऐश्वर्या के साथ विवाद

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और सलमान खान के रिश्ते के बारे में सभी जानते हैं। जब ये दोनों साथ थे तो हर किसी को लगता था कि ये दोनों सितारे शादी करेंगे। लेकिन सलमान के व्यवहार से आहत होकर ऐश्वर्या उनसे अलग हो गईं। कहा जाता है, सलमान को ऐश का जाना पसंद नहीं आया और वे ऐश को परेशान करने लगे। एक बार सलमान खान फिल्म 'चलते-चलते' के सेट पर पहुंच गए जहां ऐश्वर्या, शाहरुख खान के साथ शूटिंग कर रही थी जहां पहुंच कर उन्होंने जमकर हंगामा किया था और ऐश के साथ अभद्र व्यवहार भी किया था। बाद में सलमान के व्यवहार से तंग होकर ऐश्वर्या के माता-पिता ने शिकायत भी दर्ज कराई थी। 

ये भी पढ़ें: सलमान खान की दिल छू लेने वाली पहल, जिंदगी के असली नायकों की कहानी करेंगे साझा

विवेक ओबेराय को धमकाया

सलमान ऐश्वर्या को लेकर इतने दुखी थे कि उन्होंने विवेक ओबेराय तक को धमका दिया था। कहते हैं सलमान खान के अलग होने के बाद ऐश्वर्या रॉय फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय के नजदीक आ गईं थीं। यह बात सलमान को पसंद नहीं आई। उन्होंने विवेक ओबेरॉय को फोन लगा कर धमकाया था । इस बात की जानकारी खुद विवेक ने मीडिया और पुलिस को बताई थी।

शाहरुख से पंगा

एक समय सलमान खान और शाहरुख़ खान अच्छे दोस्त हुआ करते थे और दोनों ने करण-अर्जुन और हम तुम्हारे हैं सनम जैसी फिल्मों में साथ में काम भी किया था। लेकिन एक पार्टी में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गयी और दोनों ऊंची आवाज में बात करने लगे और बात हाथापाई तक पहुंचती इसके पहले दोनों को अलग कर दिया गया। जिसके बाद दोनों के बीच के रिश्ते खासा खराब हो गए थे।

रणबीर को मारा थप्पड़

सलमान खान का एक विवाद रणबीर कपूर से भी जुड़ा है। कहते हैं जब टीनएज रणबीर एक रेस्तरां में सलमान के साथ उलझ गए। तब बात इतनी बढ गई थी कि सलमान ने रणबीर को थप्पड़ जमा दिया और शर्ट की कॉलर पकड़ ली। सलमान के पिता सलीम खान को जब अपने बेटे की यह हरकत पता लगी तो वे सलमान को लेकर ऋषि कपूर के घर गए और उन्होंने सलमान के साथ माफी मांगी थी। इस बात का जिक्र दोनों कई बार कर चुके हैं।

Web Title: salman khan controversies more in news

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे