लाइव न्यूज़ :

धमकी भरे पत्र के बाद सलमान खान ने हथियार के लाइसेंस के लिए किया आवेदन, मुंबई पुलिस आयुक्त से की मुलाकात

By अनिल शर्मा | Updated: July 23, 2022 08:01 IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से दक्षिण मुंबई स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।  सलमान खान ने मुंबई पुलिस को एक आवेदन जमा कर अपनी सुरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान की पुलिस आयुक्त से मुलाकात ऐसे समय हुई है जब पिछले महीने उन्हें धमकी भरा एक पत्र मिला थासलमान खान ने बताया कि यह मात्र एक शिष्टाचार मुलाकात थी

मुंबईः अभिनेतासलमान खान ने पिछले महीने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से मिले धमकी पत्र के मद्देनजर आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। मुंबई पुलिस ने कहा, हाल ही में उन्हें धमकी भरा पत्र मिलने के बाद मुंबई पुलिस में आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से दक्षिण मुंबई स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की।  सलमान खान ने मुंबई पुलिस को एक आवेदन जमा कर अपनी सुरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस की मांग की। हालांकि, खान ने कहा कि पुलिस आयुक्त उनके पुराने दोस्त हैं और वह उन्हें बधाई देने गए थे।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब पिछले महीने खान को धमकी भरा एक पत्र प्राप्त हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता शाम करीब चार बजे मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे और फणसालकर से मिले। उन्होंने बताया कि यह मात्र एक शिष्टाचार मुलाकात थी। साथ ही, सलमान ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल से भी मुलाकात की।

पिछले महीने, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक पत्र मिला था, जिसमें धमकी दी गई थी कि दोनों का पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जैसा हश्र किया जाएगा। मूसेवाला की मई में हत्या कर दी गई थी। पत्र मिलने के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 

टॅग्स :सलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल