लाइव न्यूज़ :

Video: माधुरी दीक्षित को लेकर 'बिग बॉस 13' के घर पहुंचे सलमान खान, दिखाया घर का हर कोना

By मेघना वर्मा | Updated: September 28, 2019 11:06 IST

इस बार 'बिग बॉस 13' शो में कौन आएगा, कौन से सितारे मचाने वाले हैं धमाल दिखाने वाले हैं इसे लेकर बाजार काफी गर्म हैं।

Open in App

कर्लस चैनल के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस 13 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। वहीं रिसेंटली मेकर्स ने एक और जारी किया है। जिसमें सलमान खान बिग बॉस हाउस के अंदर माधुरी दीक्षित के साथ जाते हुए दिख रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इस वीडियो में सलमान, माधुरी को पूरा घर घुमाते हैं। 

कलर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। एक मिनट के इस वीडियो में माधुरी दीक्षित और सलमान खान डांस करते और एक दूसरे से बात करते दिख रहे हैं। वहीं वीडियो माधुरी दीक्षित घर में घुसते हुए ही कहती हैं कि घर तो बहुत सुंदर है। इसके बाद सलमान खान उन्हें घर की किचन एरिया में लेकर जाते हैं। जहां उन्हें बताते हैं कि सारी पॉलिटिक्स यही होती है। 

इसके बाद सलमान और माधुरी अपनी फिल्म साजन और हम आपके हैं कौन के गाने पर डांस करते दिखाई देते हैं। इस बार के बिग बॉस के प्रीमीयर यानी 29 सितंबर को रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं इस वीडियो को पोस्ट करते हुए चैनल ने लिखा, 'जब सलमान और माधुरी ने किया बिग बॉस 13 के घर का विजिट, हर कॉर्नर में लगाया डांस वाला ट्वीस्ट, देखिए ये एक्सक्लूसिव टूर।'

बता दें माधुरी दीक्षित इन दिनों डांस दीवाने में बतौर जज दिखाई दे रही हैं। इसी शो पर इस वीडियो को दिखाया जाएगा।  इस बार शो में कौन आएगा, कौन से सितारे मचाने वाले हैं धमाल दिखाने वाले हैं इसे लेकर बाजार काफी गर्म हैं। वहीं कलर्स ने इस सीजन के एक कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर लगा दी है। 

दरअसल कलर्स ने अपने ऑफिशियली अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें टीवी की संस्कारी बहू, गोपी बहू, यानी देवोलीना भट्टाचार्य को देखा जा सकता है। हलांकि इस वीडियो को मेकर्स ने ब्लर करके शेयर किया है मगर फैंस उन्हें आसानी से पहचान पा रहे हैं। 

इस पोस्ट के बाद ये बात तो साफ हो गई है कि इस बिग बॉस देबोलिना जरूर नजर आने वाली हैं। कलर्स के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो देबोलिना को शो में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार के शो की खासियत ही यही है कि शो मात्र एक महीने में फाइनल पर पहुंच जाएगा। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानमाधुरी दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?