लाइव न्यूज़ :

सलमान से लेकर अजय देवगन तक बॉलीवुड सितारों ने महाराष्ट्र पुलिस के नाम की अपनी प्रोफाइल, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 11, 2020 11:47 IST

महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटव की संख्या 20 हजार पार हो चुकी है, जबकि सिर्फ मुंबई में यह आंकड़ा 12 हजार छू चुका है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने पुलिसकर्मियों को सलाम किया है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के खिलाफ इन दिनों देश जंग लड़ रहा है इस जंग में पुलिसकर्मी परी जी जान से अपना फर्ज निभाते नजर आ रहे हैं

कोरोना के खिलाफ इन दिनों देश जंग लड़ रहा है। ऐसे में इस जंग में पुलिसकर्मी परी जी जान से अपना फर्ज निभाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने खास अंदाज में महाराष्ट्र पुलिस के काम को सलाम किया है। सेलेब्स ने सोशल मीडिया प्रोफाइल की तस्वीर को बदलकर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगाया है। सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन समेत सभी स्टार्स ने यह किया है।

सबसे पहले ये अनोखा काम सलमान खान ने किया था। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगे फैंस उनके इस काम की जमकर सराहना भी करते नजर आए साथ ही नको खूब सपोर्ट कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में लोगों की रक्षा में लगी पुलिस के प्रति अब सभी कलाकार अपना आभार व्यक्त कर रहे हैं।शाहरुख खान आभार प्रकट करते हुए लिखा- मैं डॉक्टर्स, मेडिकल स्टॉफ, पुलिस, हेल्थ वकर्स समेत सभी फ्रंटलाइन वारियर्स का शुक्रिया अदा करता हूं।

वहीं, अजय देवगन, अक्षय कुमार, ऋचा चड्डा समेत बाकी कलाकारों ने भी अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगाया है। इस काम की फैंस काफी प्रसंशा भी कर रहे हैं। अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, हर रोज मैं फ्रंटलाइन वर्कर्स की बहादुरी के किस्से सुन रहा हूं जो थकान और डर को पीछे छोड़ते हुए हम लोगों को प्राथमिकताएं दे रहे हैं। ऐसे ही एक हीरो महाराष्ट्र पुलिस भी है। ऐसे में महाराष्ट्र पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड सितारे पुलिस की मदद में भी सामने आए हैं। ऋतिक ने मुंबई पुलिस के लिए सैनिटाइजर्स भेजा था। महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटव की संख्या 20 हजार पार हो चुकी है, जबकि सिर्फ मुंबई में यह आंकड़ा 12 हजार छू चुका है। साथ ही महाराष्ट्र में अब तक 786 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं, सात जवानों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअजय देवगनसलमान खानअक्षय कुमारशाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल