लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, रखी 2 करोड़ रुपये की मांग

By अंजली चौहान | Updated: October 30, 2024 10:02 IST

Salman Khan: सलमान खान को 2 करोड़ रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी मिली, जिसमें कहा गया कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो उन्हें मार दिया जाएगा। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और धमकी की जांच कर रही है.

Open in App

Salman Khan: बॉलीवुड के भाई जान उर्फ सलमान खान को आए दिन जान से मारने की धमकियां मिल रही है। बुधवार, 30 अक्टूबर को एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी का खुलासा हुआ है। इस बार मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को एक कॉल आया जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने सलमान को धमकी देते हुए 2 करोड़ रुपये मांगे।

आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो सलमान को मार दिया जाएगा। कॉल के आधार पर मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

यह घटना शुक्रवार रात सलमान को धमकी देने के आरोप में नोएडा के 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद हुई है। सलमान को इस साल लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा कई बार जान से मारने की धमकियां दी गई हैं और उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, लेकिन एनसीपी नेता और उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई में गैंगस्टर के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने कहा कि घटना के बाद से सलमान की रातों की नींद उड़ गई है और पूरा खान परिवार सुपरस्टार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। सलमान अपनी फिल्मों और बिग बॉस 18 की शूटिंग जारी रखते हैं, लेकिन उन्हें 24x7 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रहने की सलाह दी गई है।

दरअसल, सलमान और बिश्नोई के बीच विवाद 1998 से शुरू हुआ है, जब सुपरस्टार पर राजस्थान में काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगाया गया था। काले हिरण की पूजा बिश्नोई समुदाय द्वारा की जाती है। समुदाय के सदस्यों ने उनसे मंदिर में जाकर इस कृत्य के लिए माफ़ी मांगने को कहा था, लेकिन जब सलमान नहीं आए, तो लॉरेंस बिश्नोई ने बदला लेने की कोशिश की और सार्वजनिक रूप से अभिनेता की जान लेने की कसम खा ली।

टॅग्स :सलमान खानमुंबई पुलिसमुंबईबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?