लाइव न्यूज़ :

टीबी पीड़ित बेहाल हीरोइन को को-स्टार मानने से सलमान ने किया इंकार, बोले- ठीक हो जाएंगी

By भारती द्विवेदी | Updated: March 24, 2018 19:42 IST

पूजा की बीमारी का सुनकर भोजपुरी हीरो रविकिशन ने उनकी मदद की थी। अपने सहयोगी के जरिए उन्होंने पूजा के पास फल और पैसे भिजवाए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 24 मार्च: सलमान खान अपनी फिल्म की हीरोइन पूजा डडवाल की मदद करेंगे। ये बात उन्होंने पुणे में ट-बैंग टूर के प्रेस कांफ्रेंस में कही है। प्रेस क्रांफ्रेंस के दौरान मीडिया ने सलमान से पूजा को लेकर सवाल किया था, जिसके बाद सलमान ने कहा- 'वो मेरी हीरोइन नहीं बल्कि अतुल अग्निहोत्री की हीरोइन थी। मुझे जानकार दुख हुआ। मेरी टीम पूजा के संपर्क में हैं, वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी।'

हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान की फिल्म 'वीरगति' की हीरोइन पूजा डडवाल टीबी की बीमारी से जुझ रही हैं। पूजा ने मदद के लिए सलमान खान से मदद मांगी थी लेकिन सलमान की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। पूजा पिछले 15 दिनों से मुंबई के शिवड़ी टीबी अस्पताल में भर्ती हैं। पूजा ने मीडिया से कहा था कि 6 माह पहले ही मुझे डॉक्टरों से पता चल गया था कि मुझे टीबी जैसी गंभीर बीमारी हो गई है। जिसके बाद मैं अपनी मदद के लिए सलमान खान से संपर्क करने की बहुत कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई बात नहीं हो पाई है। मैं उम्मीद करती हूं कि वह जल्द ही मेरी मदद करेंगे। मैं पिछले 15 दिनों से इस अस्पताल में भर्ती हूं। मैं गोवा में पिछले काफी सालों से कसीनो मैनेज करती थी। मेरे पास बिल्कुल भी पैसे नहीं हैं, चाय पीने तक के लिए मैं दूसरों पर निर्भर हूं।

इतना ही नहीं उन्होंने बताया है कि जब उनके घरवालों को उनकी इस बीमारी का पता लगा तो उन्होंने उनका साथ छोड़ दिया जिस कारण से वह बिल्कुल अकेली हो गई हैं। खबर के अनुसार सही तरीके से इलाज न हो पाने के कारण पूजा की हालत और भी खराब होती जा रही है। वह लगातार कमजोर होती जा रही हैं। पूजा ने 'वीरगति' के अलावा 'हिन्दुस्तान' और 'सिन्दूर की सौगंध' जैसी फिल्मों में काम किया है।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल