लाइव न्यूज़ :

86 साल के हुए पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान, जन्मदिन पर जानिए करियर से जुड़ी रोचक बातें

By वैशाली कुमारी | Updated: November 24, 2021 19:03 IST

सलीम खान एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन सफलता ना मिलने पर उन्होंने कलम का हाथ थाम लिया और फिल्मों के लिए पटकथा लिखने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देसलीम खान की जिंदगी से जुड़ा एक मशहूर किस्सा है जब उन्होंने सलमान की सजा अपने ऊपर ले ली थीउन्होंने साल 1964 में महाराष्ट्र की सुशीला चरक से शादी कर ली थी

जानेमाने लेखक सलीम खान आज 86 साल के हो गए हैं, सलीम खान एक मशहूर लेखक रहे हैं, हालाकि आज लोग उन्हें लेखक या एक्टर से ज्यादा सलमान खान के पिता के रूप में जानते हैं।

सलीम खान एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन सफलता ना मिलने पर उन्होंने कलम का हाथ थाम लिया और फिल्मों के लिए पटकथा लिखने लगे। उनकी और कलम की केमिस्ट्री ऐसी जमी की उनके जुगलबंदी से बॉलीवुड को कई सफल फिल्में मिली। उनके लेखन करियर में शोले एक मील का पत्थर साबित हुई।

सलीम खान का जन्म 24 नवंबर,1935 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। सलीम खान ने बतौर एक्टर तीसरी मंजिल और सरहदी लुटेरा, दीवाना, वफादार जैसी कुछ फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी असली पहचान पटकथा लेखक के तौर पर होती है। खान ने 2 शादियां की हैं। उनका परिवार 3 बेटे, दो बेटियां और 7 नाती-पोते भरा है।  उनके दो दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सलीम खान के परिवार में हर मजहब के लोग है। हिंदू, सिख, ईसाई सभी उनकी फैमिली का हिस्सा है।

उन्होंने साल 1964 में महाराष्ट्र की सुशीला चरक से शादी कर ली थी, जिनका नाम बदलकर सलमा रख लिया गया। शादी के बाद उन्होंने तीन बेटों सलमान, अरबाज और सोहेल के साथ एक बेटी अलविरा को जन्म दिया। 

सलीम खान की जिंदगी से जुड़ा एक मशहूर किस्सा है जब उन्होंने सलमान की सजा अपने ऊपर ले ली थी। दरअसल  सलीम अपने बेटे सलमान के स्कूल के पास से ही गुजर रहे थे। उन्होंने अपने बेटे सलमान को क्लास से बाहर खड़ा देखा तो उनसे सवाल पूछा- आखिर बाहर क्यों खड़े हो?

टीचर से पूछने पर पता चला सलमान कि फीस ना जमा होने के चलते उन्हें ये सजा मिली। सलीम खान को ये बात अच्छी नहीं लगी कि उनकी गलती की सजा उनके बेटे को मिली। इसलिए वह अपने बेटे की जगह सजा भुगतने के लिए खड़े हो गए और स्कूल की छुट्टी होने तक वहीं खड़े रहे।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड हीरोहैप्पी बर्थडे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?