लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान लिखेंगे अपनी आत्मकथा, किताब में शामिल होंगी ये अहम बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 25, 2020 12:11 IST

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सैफ अली खान को लेकर एक अहम खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि सैफ अली खान जल्द ही अपने जीवन पर आधारित एक किताब लिखने जा रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देसैफ अली खान बायोग्राफी लिखने वाले हैंसैफ अली खान शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं

 अभिनेता-फिल्म निर्माता सैफ अली खान अपनी आत्मकथा लिख रहे हैं और उनकी यह किताब अक्टूबर, 2021 में प्रकाशित होगी। प्रकाशन समूह हार्पर कॉलिंस इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। एक बयान में अभिनेता ने कहा कि जीवन में पीछे मुड़कर देखना, याद करना और समय के साथ खो जाने वाली इन बातों को दर्ज करना अच्छा होता है।

प्रकाशक ने बताया कि आत्मकथा अभिनेता के अपने चुलबुले, मजाकिया और बुद्धिमता वाले अंदाज में होगी और इसमें वे अपने परिवार, घर, सफलता, विफलता, प्रेरणा और सिनेमा के बारे में बात कर रहे हैं। खान ने एक बयान में कहा, “ बहुत सारी चीजें बदल गई हैं और अगर हम उन्हें दर्ज नहीं करते हैं तो वह समय के साथ खो जाएंगी।

पीछे मुड़कर देखना, याद करना और उन यादों को दर्ज करना अच्छा होता है। यह काफी रोचक रहा है और मैं यह जरूर कहूंगा कि एक तरह से यह स्वार्थी प्रयास है। मुझे उम्मीद है कि पाठक इस किताब का आनंद उठाएंगे।’’

हार्पर कॉलिन्स इंडिया की कमिशनिंग एडिटर बुशरा अहमद ने कहा कि इस आत्मकथा को पढ़ना आनंद देने वाला अनुभव होगा। खान ने ‘दिल चाहता है’, ‘ कल हो न हो’, में सीधे-सादे व्यक्ति तो ‘ओमकारा’ में स्थानीय गैंगस्टर से लेकर नेटफ्लिक्स की सीरिज ‘सेक्रेड गेम्स’ में परेशानी में घिरे पुलिस अधिकारी जैसी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं अदा की हैं।

टॅग्स :सैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

भारतSaif Ali Khan Attack Case: ‘वास्तव में हमला हुआ था या नाटक कर रहे थे’?, सैफ अली खान पर हमला को लेकर मंत्री नितेश राणे ने उठाए सवाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?