लाइव न्यूज़ :

सैफ का बड़ा बयान- 'तान्हाजी' इतिहास से छेड़छाड़, अंग्रेजों के आने से पहले भारत का अस्तित्व नहीं था, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 20, 2020 13:22 IST

तान्हाजी फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले सैफ अली खान ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा कि तानाजी में जो दिखाया गया है

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन की फिल्म तान्हाजी : अनसंग वॉरियर 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म बन चुकी है

अजय   देवगन की फिल्म तान्हाजी : अनसंग वॉरियर 10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 166 करोड़ का कुल कलेक्शन कर लिया है। फिल्म फैंस को जमकर पसंद आ रही है। कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। लेकिन अब फिल्म को लेकर एक विवाद पैदा हो गया है।

तान्हाजी  फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले सैफ अली खान ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा कि तानाजी में जो दिखाया गया है, वह इतिहास का हिस्सा नहीं है। सैफ ने एतिहासिक तथ्यों से छेड़छड़ को गलत बताते हुए कहा है कि इस फिल्म में मेरा रोल दिलचस्प था और कुछ वजहों से मैं स्टैंड नहीं ले पाया।  लेकिन हो सकता है कि अगली बार मैं ले सकूं। सैफ ने इस इंटरव्यू में यह भी कहा कि अग्रेजों के आने से पहले भारत का कोई अस्तित्व नहीं था। हालांकि, इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर सैफ की काफी खिंचाई भी हो रही है। कई लोग सैफ के इतिहास के ज्ञान और उनके इतिहास बोध पर सवाल उठा रहे हैं।  तान्हाजी में सैफ ने उदयभान राठौर का रोल निभाया था।  ऐसे में सैफ ने कहा है कि मैं  ऐसी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा होना पसंद करूंगा, जो एक स्टैंड ले और लोगों को बताए कि इतिहास क्या है, ना कि निश्चित प्रकार की सोच के साथ इससे छेड़छाड़ करे। लोग कहते हैं कि यह चलता है। यह एक आइडिया है जो चल निकला है, लेकिन यह वास्तव में खतरनाक है।

टॅग्स :तानाजी: द अनसंग वॉरियरसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

भारतSaif Ali Khan Attack Case: ‘वास्तव में हमला हुआ था या नाटक कर रहे थे’?, सैफ अली खान पर हमला को लेकर मंत्री नितेश राणे ने उठाए सवाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस