लाइव न्यूज़ :

बिना मास्क लगाये वाइफ करीना और तैमूर संग बाहर घूमने पर सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: July 21, 2020 09:01 IST

कोरोना वायरस के कारण सैफ अली खान इन दिनों करीना कपूर खान और तैमूर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। पिछले दिनों उन्हें सोशल मीडिया पर मास्क नहीं पहनने को लेकर ट्रोल किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया कि आखिर वह क्यों बिना मास्क के ही मरीन ड्राइव पर वॉक कर रहे थे। वायरल हुई तस्वीरों में सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर मरीन ड्राइव पर टहलते नजर आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान संग समुद्र किनारे मरीन ड्राइव पर वॉक करते स्पॉट किए गए थे। घर से बाहर ताजी हवा लेने पहुंचे इस कपल ने इस दौरान मास्क का प्रयोग नहीं किया था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार सैफ से सवाल कर रहे थे कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं लगाया है?

इस घटना के इतने दिनों बाद सैफ अली खान ने अब इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया कि आखिर वह क्यों बिना मास्क के ही मरीन ड्राइव पर वॉक कर रहे थे। सैफ अली खान ने कहा, 'करीब तीन महीने के बाद हम घर से निकले थे। बस वहीं एक लम्हा था जब हमने मास्क नहीं पहना हुआ था, क्योंकि उस दौरान वहां कोई नहीं था।'

सैफ ने बताया मास्क उतारने का कारण

सैफ ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि सुनसान जगह होने के कारण हमने बस थोड़े समय के लिए मास्क उतारा था। समुद्र किनारे ताजी हवा पाने के लिए हमने ऐसा किया। लेकिन जैसी ही वहां लोगों की भीड़ हुई हमने वापस अपने मास्क पहन लिए। इससे पहले घर से वहां तक हम सभी चेहरे पर मास्क लगाकर ही आए थे। मैं इस देश का एक जिम्मेदार नागरिक हूं और सही-गलत में फर्क जानता हूं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी बिना मास्क वाली तस्वीर

बता दें कि वायरल हुई तस्वीरों में सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर मरीन ड्राइव पर टहलते नजर आ रहे हैं। फोटोज में सैफ अली खान हमेशा की तरह व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आए। जबकि करीना कपूर ने ब्लैक कलर की फ्लोरल ड्रेस और तैमूर अली खान ने कैजुअल ग्रे टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहना था। तैमूर इस दौरान मां करीना का हाथ पकड़कर घूमते नजर आए।

टॅग्स :सैफ अली खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल