लाइव न्यूज़ :

तो प्रभास अभिनीत 'आदिपुरुष' की आ गई कंफर्म रिलीज डेट, महाशिवरात्रि के मौके पर फैंस को दी खुशखबरी

By अनिल शर्मा | Updated: March 1, 2022 11:40 IST

आदिपुरुष को भारतीय महाकाव्य रामायण का रूपांतरण कहा जाता है जो बुराई पर अच्छाई की जीत के इर्द-गिर्द घूमता है। आगामी फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रभास ने खुलासा किया कि उनकी फिल्म 12 जनवरी, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म में प्रभास कथित तौर पर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे और सनी लक्ष्मण की भूमिका दिखेंगे यह फिल्म हिंदी सहित तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी

मुंबईः अभिनेता प्रभास और सैफ अली खान अभिनीत आदिपुरुष की नई रिलीज डेट आखिरकार सामने आ ही गई। फिल्म के निर्माताओं ने महा शिवरात्रि के मौके पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा की। मंगलवार सुबह प्रभास ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर और इसकी रिलीज डेट अपने प्रशंसकों के सामने रखी।

 प्रभास ने खुलासा किया कि उनकी फिल्म 12 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। नई तारीख वाले पोस्टर को साझा करते हुए, प्रभास ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "आदिपुरुष वर्ल्डवाइड थियेट्रिकल रिलीज़ 3डी में 12 जनवरी 2023 को।" उन्होंने फिल्म निर्देशक ओम राउत और सह-कलाकार कृति सनोन, सनी सिंह को भी टैग किया। कृति ने भी अपने इंस्टाग्राम फीड पर अपडेट साझा किया है।

आदिपुरुष को भारतीय महाकाव्य रामायण का रूपांतरण कहा जाता है जो बुराई पर अच्छाई की जीत के इर्द-गिर्द घूमता है। आगामी फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास कथित तौर पर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे और सनी लक्ष्मण की भूमिका दिखेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, कृति फिल्म में सीता की भूमिका निभा रही हैं जबकि सैफ रावण की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म हिंदी सहित तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी।

टॅग्स :प्रभासबॉलीवुड अभिनेत्रीकृति सेननसैफ अली खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल