लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान भी पहुंचे साउथ फिल्मों के निर्देशक की शरण में, बालाजी मोहन के साथ 'क्लिक शंकर' में करेंगे काम

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 14, 2024 16:10 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का नाम 'क्लिक शंकर' होगा। फिल्म में थ्रिल, हास्य और ड्रामा सही मिश्रण में दिखाई देंगे। साउथ सुपरस्टॉर धनुष अभिनीत फिल्म 'मारी' बनाने वाले बालाजी मोहन सैफ के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग की शुरुआत मई में करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसैफ अली खान ने  तमिल फिल्म निर्माता बालाजी मोहन के साथ हाल ही में एक फिल्म साइन की है बालाजी मोहन सैफ के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग की शुरुआत मई में करेंगेमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का नाम 'क्लिक शंकर' होगा

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने  तमिल फिल्म निर्माता बालाजी मोहन के साथ हाल ही में एक फिल्म साइन की है। साउथ सुपरस्टॉर धनुष अभिनीत फिल्म 'मारी' बनाने वाले बालाजी मोहन सैफ के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग की शुरुआत मई में करेंगे। सैफ अली खान इन दिनों कई फिल्में साइन कर रहे हैं। फिलहाल अभिनेता के पास दो फिल्में हैं। अब उन्होंने बालाजी मोहन के निर्देशन में जिस फिल्म में काम करने का फैसला किया है उसके निर्माता जंगली पिक्चर्स हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का नाम 'क्लिक शंकर' होगा। फिल्म में थ्रिल, हास्य और ड्रामा सही मिश्रण में दिखाई देंगे। बताया जाता है कि फिल्म के निर्माताओं ने सैफ अली खान को इस भूमिका के लिए सबसे सही पाया। यह सैफ द्वारा पहले निभाई गई किसी भी भूमिका से भिन्न है। सैफ इस फिल्म की शूटिंग मई में शुरू करेंगे। 

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 'क्लिक शंकर' में सैफ शंकर रेबेरो का किरदार निभाएंगे। शंकर रेबेरो  हाइपरथाइमेसिया से जूझ रहे एक मजाकिया लेकिन परेशान इंस्पेक्टर है। यह एक दुर्लभ स्थिति है क्योंकि इसके चलते  शंकर रेबेरो की दिमागी हालत में चौंकाने वाले बदलाव होते हैं।  शंकर एक ऐसे रहस्य का पता लगाता है जो उसके अतीत के भयावह सच सामने ला देता है।

यह बालाजी मोहन की पहली हिंदी फिल्म है। इसकी पटकथा बिंकी मेंडेज़ और बालाजी मोहन  द्वारा लिखी गई है। स्कैम 1992 के डॉयलॉग लेखक करण व्यास  संवाद लिखेंगे। इसकी कल्पना एक फ्रेंचाइजी के रूप में की जा रही है। बता दें कि सैफ अली खान के पास पहले से ही दो फिल्में हैं। जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर अभिनीत 'देवरा पार्ट 1' और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की  'कर्तव्य' सैफ की आने वाली फिल्में हैं।

सैफ से पहले भी कई बॉलीवुड अभिनेता दक्षिण भारत की फिल्मों के निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने जवान में एटली के साथ काम किया था जो साल 2023 की सबसे बड़ी हिट रही थी। 

टॅग्स :सैफ अली खानहिन्दी सिनेमा समाचारटॉलीवुड सिनेमाबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल