लाइव न्यूज़ :

प्यार, धोखा और साजिश का कॉम्बिनेशन है ‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ का ये ट्रेलर

By विवेक कुमार | Updated: June 30, 2018 15:24 IST

'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' के इस ट्रेलर में कई शानदार डायलॉग्स बोले गए हैं।

Open in App

मुंबई, 30 जून: बॉलीवुड के मुन्ना भाई अभिनेता संजय दत्त की फिल्म ‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। ये पहली बार है जब संजय दत्त की एंट्री इस सीरीज में हुई है। वैसे इससे पहले इस सीरीज की पिछली फिल्मों ने जबरदस्त परफॉर्म किया था। 

साहब बीवी और गैंगस्टर 3 सीरीज की फ़िल्में रजवाड़े, क्राइम और राजनीति की कहानियों से जुड़ी होती है।  संजय दत्त ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ' जी हां मैं हूं खलनायक... अब बन गया हूं गैंगस्टर!

अगर फिल्म साहब बीवी और गैंगस्टर 3 के बारे में बात करें तो फिल्म में संजय दत्त के अलावा माही गिल, चित्रांगदा सिंह और सोहा अली खान भी नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म में पुराने राजा साहब यानी जिमी शेरगिल भी हैं। जो अब जेल से छूट चुके हैं और अपने दुश्मनों से बदला लेते हुए नजर आएंगे। वह इससे पहले भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। 

साहब बीवी और गैंगस्टर 3 के इस ट्रेलर में कई शानदार डायलॉग्स बोले गए हैं। ट्रेलर की शुरुआत में जिम्मी कहते हैं-परेशानियों से मैं निकल कर आया हूं, सपना मैं देख रहा हूं और प्यार मुझे अक्सर हो जाता है...

वहीं इस फिल्म में खलनायक बने संजय दत्त कहते हैं- मेरे बारे में जो भी सुना होगा वो गलत ही सुना होगा लेकिन मैं इतना बुरा नहीं हूं कि मेरे बगल में खड़ा होने वाला बदनाम हो जाए.. जब आपके सारे पत्ते सही पड़ रहे हों तो डरना किस बात के लिए..   तिग्मांशु धुलिया की फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' 27 जुलाई को रिलीज होगी।

टॅग्स :संजय दत्तजिम्मी शेरगिल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया