लाइव न्यूज़ :

सेक्रेड गेम 3 नहीं आ रहा, फर्जी कास्टिंग को लेकर एफआईआर दर्ज कराएंगे अनुराग कश्यप, दी चेतावनी

By अनिल शर्मा | Updated: January 17, 2022 15:23 IST

फिल्ममेकर द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में राजबीर नाम के शख्स का जिक्र है। अनुराग ने कहा कि वह किसी भी राजबीर को नहीं जानते। फिल्ममेकर ने अपने फैंस और फॉलोवर्स को फर्जी कास्टिंग करने वाले से बचने की चेतावनी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप ने फर्जी कास्टिंग का स्क्रीनशॉट साझा किया हैराजबीर नाम के शख्स ने फर्जी कास्टिंग विज्ञापन में कहा है कि रोल केवल फीमेल के लिए हैअनुराग कश्यप ने धोखेबाज शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है

मुंबईः मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने सेक्रेड गेम 3 को लेकर चल रही फर्जी कास्टिंग को लेकर अपने फैंस को आगाह किया है। अनुराग कश्यप ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया और कहा कि सेक्रेड गेम 3 नहीं आ रहा है। 

फिल्ममेकर द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में राजबीर नाम के शख्स का जिक्र है। अनुराग ने कहा कि वह किसी भी राजबीर को नहीं जानते। फिल्ममेकर ने अपने फैंस और फॉलोवर्स को फर्जी कास्टिंग करने वाले से बचने की वॉर्निंग दी है। उन्होंने कहा कि इस फर्जी आदमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहा हूं।

अनुराग ने सेक्रेड गेम्स के सीजन 3 की कास्टिंग की डिटेल शेयर की लिखा, 'राजबीर कास्टिंग नाम का यह आदमी फर्जी है। कृपया इस आदमी की पोस्ट को रिपोर्ट करें। सेक्रेड गेम्स का सीजन 3 नहीं आने वाला और मैं इस आदमी के खिलाफ FIR दर्ज करवाने जा रहा हूं।' फर्जी कास्टिंग डिटेल में राजबीर नाम के शख्स ने दावा किया है कि यह कास्टिंग कई रोल में केवल फीमेल के लिए है और महिलाओं को 'बोल्ड सीन्स के लिए सहज' होना चाहिए। 

गौरतलब है कि इससे पहले राजकुमार राव के नाम की फर्जी इमेल के जरिए ठगी की कोशिश का मामला सामने आया था। राजकुमार ने  मेल आईडी का स्क्रीनशॉट साझा किया था जिसमें सौम्या नाम की लड़की का जिक्र अभिनेता के मैनेजर के तौर पर किया गया था। इसमें लिखा था, ‘हाय अर्जुन! आपकी और मेरी मैनेजर सौम्या से हमारी आखिरी बातचीत के मुताबिक, मैं कहना चाहता हूं कि ‘हनीमून पैकेज’ नाम की फिल्म को करने के लिए मैं पूरी तरह से सहमत हूं, जिसे मिस्टर संतोष मास्की लिख रहे हैं और क्रू में भी डायरेक्टर मिस्टर संतोष मास्की है। मैं फिलहाल फिजिकली मुंबई में प्रेजेंट नहीं हूं, इसलिए मैं मेल पर ही अपनी सहमति भेज रहा हूं।’

इसमे आगे लिखा था, “साइन करने का प्रोसेस और स्क्रिप्ट नैरेशन, मेल किए गए एग्रीमेंट की हार्ड कॉपी एक बार मेरे मुंबई पहुंचने के बाद हो जाएगी। ये एग्रीमेंट तभी इफेक्टिव होगा जब 3, 10, 000, 00 (कुल का 50 फीसदी फीस) मेरे बैंक अकाउंट में जमा कराई जाती है या फिर मेरे मैनेजर सोम्या के मुताबिक जो उसने कहा है कि आप मुझे 10, 00, 00 नकद और 3, 00, 000, 00 चेक के जरिए। मैं 6 जनवरी को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में नैरेशन के लिए कंफर्टेबल हूं। आप, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर, सभी मेल के साथ इनवाइटेड हैं. रिगार्ड्स राजकुमार राव।”

टॅग्स :अनुराग कश्यपहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड न्यूज़ रिकैप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल