लाइव न्यूज़ :

संगीत एल्बम में मौका देंगे और शादी का वादा कर कई बार यौन उत्पीड़न, बॉलीवुड गायक और संगीतकार सचिन सांघवी अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2025 17:39 IST

अधिकारी ने बताया कि गायक-संगीतकार ने कथित तौर पर उसे अपने संगीत एल्बम में मौका देने का वादा किया था और दोनों ने एकदूसरे को अपने फोन नंबर दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी 2024 में सांघवी के संपर्क में आई थी और गायक ने 'इंस्टाग्राम' पर उसे एक संदेश भेजा थास्टूडियो में बुलाया और शादी का प्रस्ताव देकर कई मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न किया।जांच के बाद गायक को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबईः बॉलीवुड गायक और संगीतकार सचिन सांघवी को एक युवती को संगीत एल्बम में मौका देने और शादी का वादा करके कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 'स्त्री 2' और 'भेड़िया' के हिट गानों के लिए मशहूर सांघवी को बृहस्पतिवार को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने दावा किया कि वह फरवरी 2024 में सांघवी के संपर्क में आई थी और गायक ने 'इंस्टाग्राम' पर उसे एक संदेश भेजा था।

अधिकारी ने बताया कि गायक-संगीतकार ने कथित तौर पर उसे अपने संगीत एल्बम में मौका देने का वादा किया था और दोनों ने एकदूसरे को अपने फोन नंबर दिए थे। उन्होंने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि सांघवी ने उसे अपने स्टूडियो में बुलाया और शादी का प्रस्ताव देकर कई मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद गायक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच गायक का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील आदित्य मिठे ने एक बयान में कहा, "प्राथमिकी में मेरे मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार और अप्रमाणित हैं।"

बयान में कहा गया है, "इस मामले में कोई दम नहीं है। मेरे मुवक्किल को पुलिस द्वारा हिरासत में लेना गैरकानूनी था और यही कारण है कि उन्हें तुरंत जमानत पर रिहा कर दिया गया। हम सभी आरोपों का पूरी तरह और स्पष्ट रूप से बचाव करने का इरादा रखते हैं।"

टॅग्स :मुंबईPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार