लाइव न्यूज़ :

सारा अली खान को लेकर ट्रोल हुए रोहित शेट्टी, जानिए क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पुराना वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 19, 2020 17:42 IST

मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सारा अली खान के कारण ट्रोल किया। दरअसल, उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सारा और सैफ अली खान के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। मगर यूजर्स को ये वीडियो पसंद नहीं आई।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर ट्रोल हुए मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टीसारा अली खान की तारीफ़ करते नजर आए रोहित शेट्टी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) और खेमेबाजी (लॉबिंग) को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसके साथ ही इंडस्ट्री में जारी भेदभाव को लेकर फैंस ने स्टार किड्स की काफी आलोचना की। यही नहीं, दिवंगत अभिनेता की मौत के बाद बॉलीवुड 'अपने', 'बाहरी' और 'हम' बनाम 'वो' के बीच बंट गया है।

इस बीच मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं, इस वीडियो को लेकर यूजर्स ने रोहित को काफी ट्रोल भी किया। दरअसल, वीडियो में रोहित शेट्टी ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कैसे सारा उनके ऑफिस उनसे काम मांगने के लिए आई थीं।

रोहित ने वीडियो में कहा कि सैफ अली खान की बेटी सारा मेरे ऑफिस में खुद चलकर आई और इसने मुझसे हाथ जोड़कर काम मांगा। रोहित वीडियो में बताते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ये (सारा) मेरे ऑफिस आई और मेरे से बोली कि प्लीज मुझे काम दे दो। सैफ अली खान की बेटी होने के बाद इसने ऐसा किया तो मुझे रोना आ गया और मैंने कहा कि चल तू फिल्म कर ले।

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए दो महीने से ऊपर हो चुका है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने यह मामला अब सीबीआई को सौंप दिया है। मगर उनके निधन के बाद से फैंस ने करण जौहर, आलिया भट्ट और सोनम कपूर जैसे बड़े स्टार्स और स्टार किड्स की काफी आलोचना की। 34 वर्षीय सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। 

टॅग्स :रोहित शेट्टीसारा अली खानसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी मामले में पुलिस का एक्शन, 4 लोग हिरासत में

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?