लाइव न्यूज़ :

रितेश पांडे का गाना 'हैलो कौन' ने तोड़ा रिकाॅर्ड, गाने पर आ चुके हैं 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज

By वैशाली कुमारी | Updated: September 24, 2021 16:02 IST

इस गाने पर 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इस गाने पर तकरीबन 3 लाख लाइक्स आ चुके हैं। माना जाता है कि इस गाने के हिट होने की सबसे बड़ी वजह लॉकडाउन रहा।

Open in App
ठळक मुद्दे'हैलो कौन' गाने को खुद रितेश पांडे और एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय ने गाया हैइस गाने को लिरिक्स और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है

भोजपुरी के गाने इन दिनों देशभर में मशहूर हो रहे हैं। ये गाने केवल बिहार, यूपी और झारखंड तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि इन गानों को दूसरे राज्य के लोग भी गुमगुनाते दिख जाएंगे। यही नही ये गाने इतने मशहुर हैं कि कभी कभी आपको इन गानों पर विदेशी लोग भी थिरक्ते नजर आ जाते हैं। अब बात करें भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे का गाना 'हैलो कौन' कि तो ये गाना भी काफी मशहूर रहा है। इस गाने के रिलीज के बाद से ही ये गाना चर्चा में बना हुआ है। ये फेमस रैप सॉन्ग अपने मजेदार लिरिक्स के कारण वायरल हुआ है। वहीं इस गाने को रिलीज हुए डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन फिर भी ये गाना आज भी टॉप लिस्ट में बना हुआ है। 

बतादें कि इस गाने पर 800 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इस गाने पर तकरीबन 3 लाख लाइक्स आ चुके हैं। माना जाता है कि इस गाने के हिट होने की सबसे बड़ी वजह लॉकडाउन रहा। लोगों ने लॉकडाउन के दौरान इसे खुब पसंद किया था। गाना इतना सुनने में मजेदार है कि वह अपने ही सारे रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। रितेश पांडे का 'हैलो कौन' 10 दिसंबर 2019 में रिलीज हुआ था।

'हैलो कौन' गाने को खुद रितेश पांडे और एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय ने गाया है। वहीं इस गाने को लिरिक्स और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। यहां तक की गाने को रितेश पांडे और एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय पर फिल्माया भी गया है। इस वीडियो में लोगों ने इन दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद पसंद किया है। 

 

टॅग्स :भोजपुरी सोंगभोजपुरीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया