लाइव न्यूज़ :

भूखे-प्यासे मजदूरों से किराया लेने की बात पर रितेश देशमुख ने कहा- हमें प्रवासियों को घर वापस भेजने का खर्च...

By अमित कुमार | Updated: May 4, 2020 17:38 IST

सरकार के इस फैसले पर बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने ट्वीट कर अपनी राय दी है। गोद में अपनी मां को उठाए सड़क पर जा रहे एक मजदूर की तस्वीर शेयर कर रितेश ने बड़ी बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देरितेश देशमुख के इस ट्वीट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट कर अपनी राय भी रख रहे हैं। रितेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और दिलेरी से अपनी बात रखते हैं।

कोरोना वायरस का कहर भारत में तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। सरकार इस महामारी से बचने के लिए देश में लॉकडाउन को लगातार बढ़ा रही है। ऐसे में दूसरे राज्यों के मजदूर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों की बढ़ती मुश्किलों को देखते हुए शहरों में फंसे मजदूरों को वापस भेजने के लिए सरकार ने विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इसका किराया सरकार मजदूरों से वसूला जाएगा।

सरकार के इस फैसले पर बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने ट्वीट कर अपनी राय दी है। गोद में अपनी मां को उठाए सड़क पर जा रहे एक मजदूर की तस्वीर शेयर कर रितेश ने बड़ी बात कही है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "एक देश के तौर पर हम सबको मिलकर आगे आना चाहिए और इस मुश्किल घड़ी में प्रवासियों को घर वापस भेजने का खर्च उठाना चाहिए। रेल सेवा फ्री होनी चाहिए।'

उन्होंने आगे लिखा, 'कोरोना वायरस के कारण गरीब लोग अभी वैसे ही परेशान हैं। बिना भुगतान और बिना आश्रय के बोझ तले दबते जा रहे ऐसे लोगों की मदद के लिए हम सबको आगे आना होगा।' रितेश देशमुख के इस ट्वीट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट कर अपनी राय भी रख रहे हैं। रितेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और दिलेरी से अपनी बात रखते हैं।

बता दें कि रेलवे ने 2 मई (शनिवार) को आठ राज्यों से लगभग 10,000 प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में उनके घर तक पहुंचाने के लिए 10 ट्रेनें चलाईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन आठ राज्यों- तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के अनुरोध पर ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल