लाइव न्यूज़ :

रितेश देशमुख-जेनेलिया ने शुरू की 'मिस्टर मम्मी' की इंग्लैंड में शूटिंग, सामने आई तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2022 16:40 IST

फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है, जिनकी विचारधारा - जब बच्चे की बात आती है - तो एक दूसरे से बिलकुल अलग हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देरितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा की फिल्म 'मिस्टर मम्मी' की शूटिंग शुरू हो चुकी हैरितेश-जेनेलिया काफी समय बाद एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं

लंदनः रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा की फिल्म 'मिस्टर मम्मी' की शूटिंग इंग्लैंड में शुरू हो चुकी है। फिल्म को भूषण कुमार और हैक्टिक सिनेमा प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं शाद अली इसे निर्देशित कर रहे हैं।

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है, जिनकी विचारधारा - जब बच्चे की बात आती है - तो एक दूसरे से बिलकुल अलग हो जाती है। लेकिन नियति इन चाइल्डहुड स्वीटहार्ट के जीवन में कॉमेडी, ड्रामा, खुलासे और अहसासों की ऊबड़-खाबड़ सवारी के साथ कुछ अलग ही ट्विस्ट ले आती है।

आप को बता दें कि इस फिल्म की लीड कास्ट रितेश और जेनेलिया ने इंग्लैंड में आज से फिल्म शूटिंग शुरू कर दी है। ऐसी अपेक्षा की जा रही है कि वहीं के कई  लोकप्रिय स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की जायेगी और यहीं मिस्टर मम्मी का पूरा शेड्यूल शूट किया जाएगा।

मिस्टर मम्मी के इस लेबर प्रेम से आप अप्रत्याशित की अपेक्षा कर सकते हैं। फिल्म टी-सीरीज़ फिल्म्स और हैक्टिक सिनेमा प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है जिसे शाद अली  निर्देशित कर रहे हैं।

टॅग्स :जेनेलिया डिसूज़ारितेश देशमुखहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम