लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर ने शेयर की तस्वीर, यूजर्स को दिया पहचानने का चैलेंज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 24, 2020 08:30 IST

ट्विटर पर अपने 34 लाख फॉलोअर्स के साथ एक महिला की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अक्सर मजेदार ट्वीट करते हैं.हाल में अपने ट्विटर हैंडल से उन्होंने एक पुरानी फोटो शेयर की जिसमें एक महिला नजर आ रही थी.

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अक्सर मजेदार ट्वीट करते हैं. हाल में अपने ट्विटर हैंडल से उन्होंने एक पुरानी फोटो शेयर की जिसमें एक महिला नजर आ रही थी. ऋषि ने इस फोटो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा.

उन्होंने पूछा, ''आप बताइए मुझे ये कौन है? अगर किसी दूसरे सोर्स से आपको इसकी जानकारी है तो कृपया यहां पर खुलासा करने से बचें. दूसरे के लिए इस सस्पेंस को बर्बाद ना करें.'' ऋषि के इस ट्वीट पर लोगों ने खूब कमेंट किया और तस्वीर में मौजूद शख्स को पहचानने की कोशिश की.

बाद में ऋषि ने तस्वीर में मौजूद शख्स की पहचान का खुलासा करते हुए एक ट्वीट किया है और बताया कि इस फोटो में यह महिला कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्राण साहब हैं. ऋषि ने आगे लिखा, ''प्राण अंकल भ्रमित करने में माहिर थे. यह किसी फिल्म के लिए नहीं था बल्कि एक पर्सनल परिवार के साथ मजाक था.''

प्राण ने अपने बड़े भाई की शादी में भाभी को धोखा देने के लिए महिला का रूप बनाया था. उन्होंने अपनी भाभी को यह कहकर धोखा देने की कोशिश की कि वह उनके होने वाले पति का पुराना प्यार है. इस बात की जानकारी प्राण के बेटे सुनील सिकंद ने फोटो शेयर करके दी.

टॅग्स :ऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor Birth Anniversary Special: ऋषि कपूर ने 3 साल की उम्र में स्क्रीन पर किया था डेब्यू, इस फिल्म के लिए मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor 4th Death Anniversary: पिता की बरसी पर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, नीतू कपूर ने कुछ यूं किया याद

बॉलीवुड चुस्कीशादी के बाद नीतू कपूर ने क्यों छोड़ दी एक्टिंग? जानें दिग्गज अदाकार का जवाब

बॉलीवुड चुस्कीरणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर किया खुलासा, कहा- मेरी फिल्म की पसंद को बताते थे बकवास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?