लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जब ऋषि कपूर ने ख़रीदा था बेस्ट एक्टर का अवार्ड, अमिताभ बच्चन हो गए थे एंग्री!

By विवेक कुमार | Updated: September 4, 2018 08:44 IST

Happy Birthday Rishi kapoor Special: अभिनेता ऋषि कपूर के जन्मदिन पर जानिए उनके जीवन और फिल्मी करियर से जुड़ी कुछ कम सुनी बातें।

Open in App

नई दिल्ली, 4 सितम्बर: अपने बेबाक बयान और दमदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर 4 सितम्बर को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी पहली फिल्म 'बॉबी' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले ऋषि कपूर के जीवन ऐसे कई  किस्से हैं जो शायद ही आपको मालूम हो।

ऋषि कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने सिने करियर की शुरुआत फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से की थी। 1970 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋषि कपूर ने एक 14 वर्षीय लड़के की भूमिका निभाई थी जो अपनी टीचर से प्रेम करने लगता है। अपनी किताब 'खुल्लम खुल्ला' में ऋषि कपूर ने कहा था कि उन्होंने फिल्म बॉबी के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड 30 हजार में ख़रीदा था।

ऋषि कपूर ने बताया कि इस वजह से अमिताभ बच्चन उनसे नाराज हो गए थे क्योंकि बिग बी को लगा कि वो फिल्म 'जंजीर' के लिए ये अवार्ड जीतेंगे।  

महज 14 साल की उम्र में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। नीतू और ऋषि कपूर की दोस्ती फिल्म के सेट पर हुई थी। लेकिन क्या आपको मालूम है नीतू सिंह चाहती थीं कि फिल्म बॉबी में उन्हें लीड रोल में लिया जाए लेकिन यहां बाजी डिम्पल कपाड़िया ने मार ली।

नीतू सिंह ने ज्यादातर फ़िल्में ऋषि कपूर के साथ की है। ऐसा भी कहा जाता है कि दोनों ही अपनी शादी में बेहोश हो गए थे।     

1980 में रिलीज हुई फिल्म कर्ज ऋषि कपूर की सुपरहिट फिल्मों में शुमार है। फिल्म का गाना 'ओम शांति ओम' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर करता है। लेकिन क्या आपको मालूम है इसे कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र स्टेडियम में फिल्माया गया था। इस गाने में ऋषि घूमते हुए डिस्क पर डांस करते हैं। 

अपने चार दशक से लम्बे फ़िल्मी करियर के दौरान ऋषि कपूर ने करीब 150 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।अभी हाल ही में ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' रिलीज हुई है। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू लीड रोल में हैं।  

टॅग्स :ऋषि कपूरनीतू सिंहबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?