लाइव न्यूज़ :

9 दशक से कपूर खानदान मनवा रहा है एक्टिंग का लोहा, समझिए ऋषि कपूर की पूरी फैमिली ट्री

By मेघना वर्मा | Updated: April 30, 2020 12:56 IST

ऋषि कपूर और पूरे कपूर खानदान से भी फिल्मी जगत का बहुत पुराना नाता रहा है। ऋषि कपूर के दादा जी पृथ्वीराज कपूर ने साल 1929 में सिनेमा जगत में कदम रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देराज कपूर का परिवार पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर तीन भाई थे।राज कपूर के दूसरे बेटे रणधीर कपूर ने बबीता से शादी की।

बॉलीवुड में कपूर खानदान का बोलबाला रहा। पीढ़ियों से ये परिवार लोगों का मनोरंजन करता आया है। ऋषि कपूर की मौत की खबर से सभी उदास है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर गुरूवार को दुनिया को अलविदा कह गए। 

कैंसर की लंबी लडाई लड़ने के बाद उन्होंने मुंबई के अस्पताल में दम तोड़ दिया। ऋषि कपूर और पूरे कपूर खानदान से भी फिल्मी जगत का बहुत पुराना नाता रहा है। ऋषि कपूर के दादा जी पृथ्वीराज कपूर ने साल 1929 में सिनेमा जगत में कदम रखा था। उसके बाद इस परिवार से कई दिग्गज कलाकार आए। 

ऋषि कपूर की बात करें तो उन्होंने सबसे पहले अपने पिता राज कपूर की फिल्म श्री 420 और मेरा नाम जोकर में काम किया था। आप भी समझिए कपूर परिवार के बारे में-

पृथ्वीराज कपूर ने फिल्मों में अपनी दस्तक दी। साल 1923 में रामसरनी मेहरा से शादी की। दोनों के चार बच्चे हुए-1. राज कपूर 2. शम्मी कपूर3. शशि कपूर और 4. बेटी उर्मी।

साल 1972 में पृथ्वीराज कपूर का निधन हुआ था। उसी के एक महीने बाद पत्नी का भी निधन हो गया। पृथ्वीराज के बेटे राज कपूर की साल 1949 में कृष्णा मल्होत्रा से  शादी हुई। दोनों के पांच बच्चे हुए-5. रणधीर कपूर6. ऋषि कपूर7. राजीव कपूर8. रीमा और9. रितु।

ऋषि कपूर का परिवार

राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने अपनी दोस्त नीतू कपूर से साल 1980 में शादी की। दोनों ने कई फिल्में साथ में की। ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं-1. रणबीर कपूर2. रिद्धिमा कपूर। 

वहीं राज कपूर के दूसरे बेटे रणधीर कपूर ने बबीता से शादी की। इन दोनों की दो बेटियां हुईं जिन्होंने इंड्रस्ट्री पर राज किया-1. करिश्मा कपूर2. करीना कपूर।

राज कपूर के तीसरे बेटे राजीव कपूर ने साल 2001 में आरती सबरवाल से शादी की। दोनों का अब तलाक हो चुका है। राजीव ने कुछ ही फिल्मों में काम किया। 

राज कपूर का परिवार पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर तीन भाई थे। उनके भाई शम्मी कपूर ने साल 1955 में गीता बाली से शादी की। गीता बाली की मौत के बाद शम्मी कपूर ने नीला देवी से खादी की। शम्मी और गीता के दो बच्चे हुए-1. आदित्य राज कपूर 2. कंचन। 

आदित्य ने कुछ फिल्मों में काम किया मगर कंचन फिल्मों से दूर रहीं। आदित्य राज कपूर ने साल 1982 में प्रीति से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं- विश्व प्रताप कपूर तुलसी कपूर।

पृथ्वीराज कपूर के तीसेर बेटे शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की। दोनों के तीन बच्चे हुए- 1. करन कपूर2. कुणाल कपूर3. संजना कपूर।

टॅग्स :ऋषि कपूररणबीर कपूरकरीना कपूरकरिश्मा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीसंजय कपूर संपत्तिः 30,000 करोड़ रुपये?, सारी संपत्ति पत्नी को देना ‘स्वस्थ परंपरा’, पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा, करिश्मा कपूर के बच्चों ने पेंच फंसाया?

बॉलीवुड चुस्कीसंजय कपूर वसीयतः करिश्मा कपूर के बच्चे गलत वर्तनी या पते के ‘फर्जी’ आधार पर चुनौती नहीं दे सकते?, प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती

क्राइम अलर्टप्रिया कपूर ‘लालची’ और ‘सिंड्रेला की सौतेली मां’, करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा, 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का मामला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल