लाइव न्यूज़ :

रिमी सेन का छलका दर्द, कहा- बॉलीवुड में उन्हें किया गया टाइपकास्ट, अभिनय छोड़ने पर हुईं मजबूर

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 11, 2021 15:02 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन इन दिनों अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। रिमी ने 2003 में निर्माता प्रियदर्शन की कॉमेडी ड्रामा 'हंगामा' से अपने करियर की शानदार शुरूआत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देरिमी सेम ने कहा कि बॉलीवुड में उन्हें कॉमेडी टाइपकास्ट किया गया अभी शादी के लिए तैयार नहीं हूं - रिमी सेनमेरे पास हमेशा बैकअफ प्लान होता है-रिमी

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन इन दिनों अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। रिमी ने 2003 में निर्माता प्रियदर्शन की कॉमेडी ड्रामा 'हंगामा' से अपने करियर की शानदार शुरूआत की थी।

इसके बाद वह एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्मों जैसे धूम, बागबान, फिर हेरा फेरी और अन्य फिल्मों में काम  करके रातोंरात स्टार बन गई, लेकिन रिमी को कॉमेडी में टाइपकास्ट कर दिया गया और फिल्म इंडस्ट्री ने उनपर खास ध्यान नहीं दिया। इस वजह से अंत में रिमी को बॉलीवुड छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

मैं अपने काम से संतुष्ट नहीं थी- रिमी सेन

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड लाइफ को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि मैं अपने काम से संतुष्ट नहीं थी। मैं किसी गंभीर और सार्थक फिल्म की तलाश कर रही थी जैसे आजकल श्रीराम राघवन बना रहे हैं।

इसके आगे रिमी ने कहा कि मैं अपनी लगभग फिल्मों से निराश थी, अब तक जिन फिल्मों से मैं जुड़ी थी। मैंने अभिनय को भी किसी अन्य पेशे की तरह ही लिया। यह बस मेरे जीवन जीने और आर्थिक रूप से स्थिर रहने के लिए मेरा काम था।

रिमी ने कहा कि मुझे सिनेमा में रचनात्मक प्रक्रिया को समझने में लंबा समय लग गया और जब मुझे ये समझ आया , तब मैंने देखा कि मुझे सिर्फ कॉमेडी फिल्मों के लिए कास्ट किया जा रहा था। कुछ अलग करने के लिए मैंने जॉनी गद्दार जैसी फिल्में भी की लेकिन वह नहीं चली या शायद मैं संघर्ष के लिए तैयार नहीं थी इसलिए अंत में मैंने अभिनय छोड़ दिया।   

मेरे पास हमेशा बैकअप प्लान होता है 

रिमी ने अपने करियर की ऊंचाइयों पर फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया था। रिमी ने कहा कि मैं अपने काम से खुश नहीं थी इसलिए मैंने इंडस्ट्री छोड़ दी लेकिन तब मैं आर्थिक रूप से स्थिर थी। उसके बाद उन्होंने बिग बॉस के बारे में कहा कि मैंने बिग बॉस सिर्फ पैसों के लिए किया था क्योंकि मुझे 5-7 सप्ताह के लिए 2.5 करोड़ रूपये मिले। केवल मूर्ख ही इस तरह की पेशकश को ठुकराएगा। आगे रिमी ने कहा, 'मैंने अपने जीवन में हमेशा बैकअप प्लान रखा है। हां , कभी-कभी मन की बात कहने पर मैं मुश्किलों में फंस जाती हूं। '

 शादी अभी नहीं करूंगी- सेन

शादी करने के सवाल पर रिमी ने कहा कि मैं अभी शादी नहीं कर रही हूं और न ही बच्चा पैदा करने के लिए तैयार हूं। रिमी ने कहा कि मैं 39 साल की हूं और मेरा अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। जब लगेगा कि शादी कर लेनी चाहिए , मैं शादी कर लूंगी। जब भी मुझे किसी तरह की मदद की जरूरत होती है, मेरे दोस्त और सहयोगी मेरे मदद के लिए होते हैं। 

रिमी सेन बॉलीवुड में एक दमदार फिल्म से कमबैक करना चाहती है न कि सिर्फ जीवन जीने के लिए काम करना चाहती है। रिमी ने कहा कि अब वो प्रोडक्शन में काम करना चाहती हैं या ऐसी फिल्म करना चाहती है जो उन्हें खुश करे। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?