लाइव न्यूज़ :

Anant-Radhika Pre-Wedding: रिहाना ने अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग पार्टी में लगाई 'आग', अपनी परफॉर्मेंस से जीता सबका दिल; अब वापस लौटी वतन

By अंजली चौहान | Updated: March 2, 2024 11:00 IST

Anant Ambani, Radhika Merchant Pre-Wedding Festivities:हॉलीवुड स्टार रिहाना अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह-पूर्व उत्सव में शानदार प्रदर्शन के बाद वापस लौट आईं।

Open in App

Anant Ambani, Radhika Merchant Pre-Wedding Festivities:रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेट अनंत अंबानी के ग्रैड प्री-वेडिंग फंक्शन में देश-विदेश के मेहमानों को आमंत्रित किया है। जामनगर में आयोजित की गई प्री-वेडिंग फंक्शन में हॉलीवुड स्टार रिहाना के आने से चार चांद लग गए।

रिहाना ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के खास दिन पर अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया है। पॉप स्टार ने धुआंधार परफॉर्मेंस दी और अब वह अपने देश वापस लौट गई है। हालांकि, रिहाना ने दो दिनों में ही भारत के तमाम लोगों का दिल जीत लिया।

आज सुबह रिहाना को एयरपोर्ट पर देखा गया जहां उन्होंने मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए और सुरक्षा में लगे तमाम पुलिसकर्मियों का धन्यवाद दिया। रिहाना के इस अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा और अब इस स्टार की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

गौर करने वाली बात यह है कि रिहाना के हाथ में एक बड़ा धन्यवाद कार्ड है और वह इसे लेकर साथ-साथ चल रही है। पॉप स्टार ने जांघ-हाई स्लिट और हुड के साथ बेबी पिंक रंग का गाउन पहना हुआ है और उनके गले में हल्के नीले रंग का दुपट्टा भी है और उन्होंने ब्लैक जूते पहने हुए हैं।

पपराजी के साथ पोज देती नजर आईं रिहाना 

रिहाना के कई वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकलीं, गायिका ने पपराजी के साथ थोड़ी बातचीत की। जैसे ही फोटोग्राफर्स ने कहा 'भारत में आपका स्वागत है' उसने बड़ी मुस्कुराहट के साथ जवाब दिया 'धन्यवाद'। उन्होंने यह भी कहा, 'मैं वापस आऊंगी।' 

रिहाना ने भी मुस्कुराते हुए एयरपोर्ट सिक्योरिटी के साथ पोज दिया और सुनिश्चित किया कि सभी लोग फ्रेम में आ जाएं। पपराजी के अनुरोध पर, उसने उनसे तस्वीर के लिए दो-दो के बैच में आने के लिए भी कहा। 

टॅग्स :अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंटरिहानाHollywoodरिलायंसReliance
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?