लाइव न्यूज़ :

रिचा चड्डा ने कहा- 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बाद खत्म हो गया था उनका करियर, मेकर्स से करती थीं ये रिक्वेस्ट

By मेघना वर्मा | Updated: June 24, 2019 13:28 IST

अनुराग कश्यप ने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को सात साल पूरे हो जाने पर डायरेक्टर ने ट्वीट करके कहा कि सात साल पहले उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई थी।

Open in App

अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की सात साल पूरे हो गए हैं। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में मनोज बाजपेयी की एक्टिंग हो या नवाजुद्दीन की डायलॉग डिलेवरी ये फिल्म आज भी लोगों के दिल के करीब है। वहीं फिल्म में रिचा चड्डा के रोल को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। मगर रिसेंटली एक इंटरव्यू में रिचा ने इस बात को एक्सेप्ट किया कि इस फिल्म के बाद उन्हें इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा। 

2008 में फिल्म ओए लकी लकी ओए से डेब्यू करने वाली रिचा चड्डा ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि इस फिल्म के बाद उन्हें इंडस्ट्री में ऑन स्क्रीन स्टीरियोटाइप मां के किरदार की अपनी इमेज को तोड़ने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। बता दें गैंग्स ऑफ वासेपुर में रिचा ने नगमा खातून का किरदार निभाया है जो सरदार खान यानी मनोज बाजपेयी की वाइफ और नवाज की मां बनी हैं। 

रिचा ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि इसी फिल्म के बाद उन्हें फिल्म मेकर्स को इस बात के लिए कंन्विन्स करना पड़ा कि उन्हें 25 साल की उम्र में ही बूढ़ी और के रूप में कास्ट ना करें। रिचा ने कहा, 'मुझे लगा था कि गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद मेरा करियर खत्म हो गया। फिल्म के रिलीज के बाद मुझे मेरी ओल्डर वुमेन की एज को तोड़ने में स्ट्रगल करना पड़ा।'

रिचा ने अपने सोशल मीडिया आकाउंट पर फिल्म के क्लिप्स शेयर किया है। रिचा ने फिल्म के सात साल होने पर लिखा, 'सात साल बीत गए। थैक्यू अनुराग कश्यप इस ऑपरचुनिटी के लिए। ये बेहद खास एक्सपीरिएंस था जीनियस लोगों के साथ काम करने और उनसे बहुत कुछ सीखने का जैसे राजीव रवी, मनोज बाजपेयी और नावज। इसी फिल्म से कई नए दोस्त भी मिले। सबके लिए धन्यवाद।'

वहीं अनुराग कश्यप ने फिल्म के सात साल पूरे हो जाने पर ट्वीट करके कहा कि सात साल पहले उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई थी। अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर कहा, 'आज से ठीक सात साल पहले मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई थी। तब से हर कोई चाहता है कि मैं बार-बार वही चीज करूं। जबकि मैं उस चाहत से दूर भागने का असफल प्रयास कर रहा हूं. खैर, उम्मीद करता हूं कि 2019 के अंत तक साढ़े साती खत्म हो जाएगी।'

 

फिल्म की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही उस समय दस करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। इस फिल्म में झारखंड के धनबाद जिले में स्थित वासेपुर की कहानी है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दकी, पीयूष मिश्रा और रिचा चड्डा नजर आए थे। 

टॅग्स :ऋचा चड्ढाअनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्कीअपनी ही बच्ची की हत्या करना कोई सम्मान की बात नहीं, टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड

बॉलीवुड चुस्की'औकात में रहो': मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?