लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो पर फूटा ऋचा चड्ढा का गुस्सा- मास्क नहीं पहनने पर महिला को रॉड से पीटता रहा शख्स, पास खड़े लोगों से नहीं मिली मदद

By अमित कुमार | Updated: July 1, 2020 08:02 IST

वायरल वीडियो में एक शख्स महिला को पीटता दिखाई दे रहा है। कहा जा रहा है कि इस महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह ऑफिस में बिना मास्क लगाए बैठी थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो में एक शख्स ऑफिस में काम कर रही एक महिला को बुरी तरह से पीटता दिखाई पड़ रहा है।शख्स महिला को रॉड से ऑफिस के अंदर ही बेरहमी से पीट रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए ऋचा ने लिखा कि इस शख्स जेल की सजा मिलनी चाहिए।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर अपनी राय बेबाक अंदाज में रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। इस वीडियो में एक शख्स ऑफिस में काम कर रही एक महिला को बुरी तरह से पीटता दिखाई पड़ रहा है। शख्स महिला को रॉड से ऑफिस के अंदर ही बेरहमी से पीट रहा है। 

इतना ही नहीं महिला के आस-पास खड़े लोगों ने भी महिला की मदद नहीं की और मूक बनकर तमाशा देखते रहे। वीडियो को शेयर करते हुए ऋचा ने लिखा कि इस शख्स जेल की सजा मिलनी चाहिए ताकि इनकी बाकी की पूरी जिंदगी अपने इस काम को लेकर अफसोस के साथ ही बीते। इसके साथ ही उन्होंने #BhaskarTuToGaya #UncleaPleaseSit जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। 

'बाइपोलर' के बारे में मजाक करने पर मांगी माफी

वहीं ऋचा चड्ढा ने पिछले साल एक व्यक्ति की मानसिक स्थिति 'बाइपोलर' के बारे में मजाक करने के लिए माफी मांगी है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने अब समझना शुरू कर दिया है कि मानसिक स्वास्थ्य का मतलब क्या है और इसलिए उन्होंने माफी मांगी है। ऋचा ने ट्वीट किया, ''मुझे लगता है कि पिछले साल मैंने किसी के 'बाइपोलर' होने का मजाक उड़ाया था। जैसा कि अब मैं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में समझने लगी हूं, मैं बस माफी मांगना चाहती हूं।'' 

फैंस ने किया ऋचा चड्ढा का सपोर्ट

सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री के इस कदम की सराहना की। उनके पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ''गलती को स्वीकार करने के लिए बहुत साहस चाहिए। आपको और शक्ति मिले।'' एक अन्य ने लिखा, ''कोई बात नहीं क्योंकि हम इंसान हैं। लेकिन फिर भी आप बुरे कामों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए शानदार काम कर रही हैं।''

टॅग्स :ऋचा चड्ढाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच