लाइव न्यूज़ :

‘वायरस 2062’ से अपनी अवाज का जादू चलाने के लिए तैयार हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल, दोनों ने शेयर किया अपना अनुभव

By वैशाली कुमारी | Updated: September 3, 2021 15:28 IST

अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपनी एक नई पॉडकास्ट सीरीज तैयार की है, जिसका नाम है ‘वायरस 2062’।

Open in App
ठळक मुद्देअली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपनी एक नई पॉडकास्ट सीरीज तैयार की है मीडिया रिर्पोट के मुताबिक ‘वायरस 2062’ एक विदेशी कहानी है

आजकल पाॅडकास्ट सीरीज का काफी चलन है। लोग पाॅडकास्ट सीरीज को खूब पंसद भी कर रहें है। वहीं कई फिल्मी सितारे भी पाॅडकास्ट सीरीज मे काम करते नजर आ रहें है। ऐसे में अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपनी एक नई पॉडकास्ट सीरीज तैयार की है, जिसका नाम है ‘वायरस 2062’। ये ऑडियो थ्रिलर अंतर्राष्ट्रीय ऑडियो प्लेटफॉर्म स्पॉटीफाई पर उपलब्ध है। स्पॉटीफाई पर विशेष रूप से  उपलब्ध 10 एपिसोड की श्रृंखला ‘वायरस 2062’ को भारतीय आॅडियंस के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है। सीरीज की कहानी एक रोगी के इर्दगिर्द घूमती है और इस दौरान उसकी अपने मनोचिकित्सक से जो बातें होती हैं। मीडिया रिर्पोट के मुताबिक ‘वायरस 2062’ एक विदेशी कहानी है और इसे हिंदी के श्रोताओं के लिए वहां से रूपांतरित किया गया है।

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपने इस नए अनुभव को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा की, “पॉडकास्ट रिकॉर्ड करना फिल्मों के लिए डबिंग करने से बहुत अलग है। ओडियंस.. को बांधे रखने के लिए आवाज के सही उतार चढ़ाव और अभ्यास की आवश्यकता होती है। इसके जरिए मुझे कहानी कहने के एक नए रूप का भी पता चला। यह मेरे लिए बेहद आनंददायक अनुभव रहा। थिएटर और फिल्म के बाद अब मैं भी ऑडियो में अपरंपरागत भूमिकाएं करने की कोशिश कर रही हूं।"

वहीं इस बारे में अभिनेता अली फजल कहते हैं, “ऑनस्क्रीन से ऑडियो में बदलाव करना निश्चित रूप से मजेदार अनुभव रहा है। यह एकदम नया है। एक अभिनेता के रूप में मैं हमेशा अपनी रचनात्मक क्षमताओं का विस्तार करने के तरीकों की तलाश में रहता हूं और पॉडकास्ट के लिए काम करने से मुझे यही खुशी हासिल हुई है।” 

बतादें कि स्पॉटीफाई ने हाल में ‘भास्कर बोस’,‘और हॉरर टाइम’,‘आई हियर यू’,‘डर का राज’से लेकर ‘डॉ. फ़ोबिया’जैसी कई दिलचस्प ऑडियो थ्रिलर सीरीज आॅडियंस के लिए परोसी हैं।

टॅग्स :ऋचा चड्ढाअली फजलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'