लाइव न्यूज़ :

Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: अप्रैल की इस तारीख को शादी करेंगे ऋचा चड्ढा-अली फजल, समंदर किनारे होगा रिसेप्‍शन!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 26, 2020 17:14 IST

ऋचा और अली 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के द्वारा इस बारे में जानकारी परिवार को दे दी गई है

Open in App
ठळक मुद्देअली फजल और ऋचा चड्ढा 2015 में आई फिल्म फुकरे में नजर आए थे।2015 से दोनों रिलेशनशिप में हैं और 2017 में अली-ऋचा ने अपने रिश्ते को सबसे सामने स्वीकार किया था

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा और अली फजल के इश्क से हर कोई रूबरू है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है, दोनों का इश्क अब खुल्लम खुल्ला हो चुका है। अब दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर आती रहती हैं। फैंस को दोनों की शादी की खासा इंतजार है। खबरों की मानें  तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों इसी साल अप्रैल में शादी करने जा रहे हैं।

टाइम्स की खबर के अनुसार ऋचा और अली 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के द्वारा इस बारे में जानकारी परिवार को दे दी गई है। शादी की तारीख की खबर सामने आते ही ऋचा और अली के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

कुछ दिन पहले ही ऋचा और अली साल में मालदीव घूमने गए थे। यहां की दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। खबरों की मानें तो अली ऋचा को मालदीव में शादी के लिए प्रपोज करने के लिए ही गए थे। ऐसे में ऋचा ने उनके प्रपोजल को तुरंत स्वीकार कर लिया है और शादी के लिए हां कर दी है।

ऐसे में ऋचा की शादी के हां करते ही दोनों की शादी की तैयारी शुरू हो गई हैं। हालांकि खास बात ये है कि दोनों में से किसी के द्वारा भी इस शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया के द्वारा इस बात का दावा किया जा रहा है कि दोनों अप्रैल में शादी कर लेंगे। 

इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि शादी का रिसेप्‍शन समंदर किनारे होगा। वहीं शादी दिल्‍ली में होगी। ऐसे में अब फैंस को इंतजार है कि कब दोनों आधिकारिकतौर अपनी शादी की ऐलान सबके सामने करते हैं।

बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा 2015 में आई फिल्म फुकरे में नजर आए थे। इस फिल्म से ही दोनों की दोस्ती हो गई थी। ये दोस्ती ही दोनों की बाद में प्यार में बदल गई थी। 2015 में इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2017 में अपने रिलेशन को सार्वजनिक किया।

टॅग्स :ऋचा चड्ढाअली फजल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीअपनी ही बच्ची की हत्या करना कोई सम्मान की बात नहीं, टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड देख निराश हुए दर्शक, मुन्ना भैया का भौकाल फुस्स...

बॉलीवुड चुस्कीऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटो देख फैन्स ने लुटाया प्यार; देखें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?