लाइव न्यूज़ :

रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में दिखाई देंगी रिया चक्रवर्ती, निर्देशक ने रिया के रोल के बारे में कही ये बात

By वैशाली कुमारी | Updated: August 14, 2021 17:08 IST

रिया जल्द ही निर्देशक रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में भी नजर आने वाली हैं। वहीं रूमी जाफरी का रिया चक्रवर्ती को लेकर एक बयान सामने आया है। 

Open in App
ठळक मुद्देरूमी जाफरी बॉलीवुड में उन कुछ लोगों में से एक हैं,  जिनका मानना ​​था कि रिया चक्रवर्ती निर्दोष हैंबता दें कि इस फिल्म में इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन, रिया चक्रवर्ती के अलावा अन्नू कपूर और क्रिस्टल डिसूजा भी नजर आएंगे

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ऐसा नाम बन चुकीं हैं जो अपनी फिल्मों से नहीं बल्कि विवादों से खुर्खियों मे रहती है। रिया का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आया था, इस मामले में रिया को काफी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा था।  लेकिन अब रिया सभी आरोपों से बरी हो चुकी हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। रिया जल्द ही निर्देशक रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे में भी नजर आने वाली हैं। वहीं रूमी जाफरी का रिया चक्रवर्ती को लेकर एक बयान सामने आया है। 

निर्देशक रूमी जाफरी बॉलीवुड में उन कुछ लोगों में से एक हैं,  जिनका मानना ​​था कि रिया चक्रवर्ती निर्दोष हैं, और बेवजह लोग उन्हें बूरा-भले कह रहे हैं। उनका इस मामले में मानना था कि इसकी पूरी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं अब, करीब एक साल बाद, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपनी फिल्म 'चेहरे' की रिलीज के लिए तैयार हैं। 

एक इंटरव्यू के दौरान इस मामले में रूमी जाफरी ने कहा, मुझे नहीं लगता कि रिया के निजी जीवन के विवाद के कारण उनकी किसी भी फिल्म को नुकसान होगा। मेरा मानना है कि इससे फिल्म तब प्रभावित होती जब यह पिछले साल रिलीज हुई होती। सभी जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर रिया की गिरफ्तारी से मीडिया में क्या हंगामा हुआ था। पिछले साल, मीडिया ने उन्हें एक अपराधी की तरह पेश किया था, अगर उस समय उनकी कोई भी फिल्म रिलीज होती तो उन्हें नुकसान हो सकता था। लेकिन इस साल उन्हें 'मोस्ट डिजायरेबल वुमन' घोषित किया गया है। इससे पता चलता है कि उनको लेकर लोगों की सोंच में बदलाव आया है। 

"चेहरे" में दिखेंगी रिया चक्रवर्ती रूमी जाफरी ने रिया कि आने वाली फिल्म "चेहरे" पर भी बातचीत की। उनहोंने कहा कि, इस फिल्म में रिया का रोल छोटा है लेकिन काफी दमदार है। फिल्म में उनका बहुत अलग रोल है, उन्होने अपने किरदार पर काफी मेहनत की है। 

बता दें कि इस फिल्म में इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन, रिया चक्रवर्ती के अलावा अन्नू कपूर और क्रिस्टल डिसूजा भी नजर आएंगे। फिल्म को पहले 9 अप्रैल को रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म की रिलीज को भी टाल दिया गया। फिल्म की रिलीज के लिए नई तारीक का एलान अभी तक नहीं किया गया है। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल