लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती शॉपिंग के लिए करती थीं सुशांत सिंह राजपूत के कार्ड का इस्तेमाल, सिद्धार्थ पिठानी ने किए कई बड़े खुलासे

By अमित कुमार | Updated: August 30, 2020 11:05 IST

रिया चक्रवर्ती सुशांत मौत मामले की मुख्य आरोपी मानी जा रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस खुद इस बात से कई बार इनकार कर चुकी हैं कि उनका एक्टर की मौत में किसी तरह का हाथ है।

Open in App
ठळक मुद्दे सिद्धार्थ के मुताबिक रिया चक्रवर्ती शॉपिंग के लिए अक्सर एक्टर के कार्ड का प्रयोग करती थीं। इससे पहले एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत कलाकार के साथ अपने संबंधों की चर्चा की थी।रिया ने एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में इन आरोपों का खंडन किया।

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर लगने वाले आरोपों का सिलसिला जारी है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और दोस्त पहले से ही रिया पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। अब रिया के बचाव में आने वाले सिद्धार्थ पिठानी ने उन्हें लेकर किए कई बड़े खुलासे किए हैं। कभी रिया के पक्ष में बोलने वाले सिद्धार्थ ने अब उनके खिलाफ कुच बातों का जिक्र किया है। 

दरअसल, एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सिद्धार्थ पिठानी ने यह आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती अपनी शॉपिंग के लिए सुशांत के कार्ड का इस्तेमाल करती थीं। सिद्धार्थ के मुताबिक रिया चक्रवर्ती शॉपिंग के लिए अक्सर एक्टर के कार्ड का प्रयोग करती थीं। इसके साथ उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सुशांत ने ही उनसे हार्ड डिस्क से अपने सारे वीडियो और डेटा डिलीट करने को कहा था।

रिया ने आरोपों को बताया था गलत

इससे पहले एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत कलाकार के साथ अपने संबंधों की चर्चा की थी। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वह सुशांत के पैसों पर आश्रित थी। सुशांत के परिवार ने रिया और उनके परिवार के सदस्यों पर दिवंगत अभिनेता के पैसों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। रिया ने एक टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में इन आरोपों का खंडन किया।

रिया ने बताया उनके खिलाफ रची जा रही है साजिश

इन आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कि वह सुशांत की जीवन शैली और कर्मचारियों को नियंत्रित कर रही थीं, रिया ने आरोपों को आधारहीन बताया और कहा कि अधिकतर कर्मचारियों को या तो सुशांत या उनकी बहन प्रियंका ने काम पर रखा था। रिया ने अपने खिलाफ "मीडिया ट्रायल" को लेकर अफसोस जताया। उन्होंने कहा, “यह मुझे, मेरे परिवार को तोड़ने की साजिश है...। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!