लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सुशांत हत्या आरोपों के बीच रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा, कहा- मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा

By अमित कुमार | Updated: August 27, 2020 13:04 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सच्चाई का पता लगाने की जिम्मेदारी अब सीबीआई के हाथों में है। सीबीआई काफी गंभीरता से इस मामले की देख-रेख कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई की टीम रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से पूछताछ कर रही है। सीबाआई ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। रिया पर लगातार सुशांत के हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। सुशांत के पिता केके सिंह ने गुरुवार को भी एक वीडियो में रिया को सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताया है। सुशांत के पिता ने कहा कि रिया ने उनके बेटे को जहर दिया। रिया को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेना चाहिए। 

वहीं दूसरी ओर सीबीआई की टीम रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से पूछताछ कर रही है। सीबाआई ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस बीच रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मुंबई पुलिस से प्रोटेक्शन की मदद मांगते हुए रिया ने अपने पिता का एक वीडियो पोस्ट किया है। 

मुझे और मेरे परिवार की जान को है खतरा

इस तस्वीर के साथ रिया ने लिखा, 'यह मेरी बिल्डिंग कंपाउंड के अंदर का वीडियो है, जो शख्स इस वीडियो में नजर आ रहा है, वो मेरे पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती (रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर) हैं। हम ईडी, सीबीआई और तमाम इंवेस्टीगेशन अथॉरिटी को कोऑपरेट करने के लिए अपने घर से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं। मुझे और मेरे परिवार की जान को खतरा है। हम इस बारे में लोकल पुलिस स्टेशन को जानकारी दे चुके हैं, यहां तक कि वहां जा भी चुके हैं, लेकिन हमें कोई मदद नहीं दी गई।

अब तक नहीं मिली है कोई मदद

रिया ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए लिखा कि हम इंवेस्टीगेशन अथॉरिटी को इस बारे में बता चुके हैं, कोई मदद नहीं मिली। यह परिवार कैसे जिंदगी काटेगा? हम असिस्टेंस मांग रहे हैं, कि कैसे हम तमाम जांच एजेंसियों को कोऑपरेट करें, जो हमसे कहा गया है। मैं मुंबई पुलिस से गुजारिश करती हूं कि हमें सुरक्षा दी जाए, जिससे हम इन जांच एजेंसियों को कोऑपरेट कर सकें।' #safetyformyfamily

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतसीबीआईमुंबई पुलिसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई