लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट हुई लीक, सुशांत का घर छोड़ने के बाद खुश थी एक्ट्रेस?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 21, 2020 08:41 IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले में महेश भट्टा का नाम भी सामने आ चुका है। महेश से ईडी पूछताछ कर चुकी है। अब महेश और रिया चक्रवर्ती की चैट लीक हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच अब सीबीआई करेगी गुरुवार की रात को सीबीआई के चार अधिकारी केस की जांच के लिए मुंबई पहुंच गए हैं

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच अब सीबीआई करेगी। गुरुवार की रात को सीबीआई के चार अधिकारी केस की जांच के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। अब फैंस और परिवार को लग रहा है कि हो सकता है मामले का सच सबके सामने आए। जबकि इसी बीच रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट वायरल हो गई है। रिया और महेश की जो चैट सोशल मीडिया पर लीक हुई है वह 8 जून के बाद की है।

दोनों की बात रिया का सुशांत का घर छोड़ने के बाद हुई थी। चैट से कयास लग रहा है कि रिया ने खुद ही सुशांत के साथ रिश्ता खत्म किया था। इतना ही नहीं रिया के पिता भी दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे।

सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़ने के बाद रिया ने व्हाट्सअप पर महेश भट्ट से बातचीत की थी। रिया ने चैट में लिखा है कि आएशा आगे बढ़ गई है सर.. भारी दिल और राहत की भावना के साथ। हमारी आखिरी बाचतीत जगा देने वाली थी। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी है। आएशा रिया ने खुद को बताया है ये नाम एक्ट्रेस का जलेबी फिल्म में था, जिस फिल्म को खुद महेश भट्ट ने बनाया था।

रिया के मैसेज पर महेश भट्ट ने भी जवाब दिया और लिखा कि पीछे मत देखो। अपने पिता को मेरा प्यार देना। अब वह एक खुश इंसान होंगे। इसके बाद रिया ने लिखा, कुछ हिम्मत मिली है, और आपने फोन पर मेरे पिताजी के बारे में जो कुछ कहा था, उसने मुझे उनके लिए मजबूत होने के लिए प्रेरित किया। वह आपको हमेशा इतना खास होने के लिए प्यार और धन्यवाद देते हैं।

इसके बाद महेश ने लिखा कि तुम मेरे बच्चे हो। मुझे हल्का महसूस हो रहा है। रिया ने तब जवाब दिया, कोई शब्द नहीं हैं। सबसे अच्छी भावनाएं मुझे महसूस होती हैं, जो मैं आपके लिए महसूस करती हूं। फिर भट्ट ने मैसेज किया, बहादुर होने के लिए धन्यवाद।

एक मैसेज में महेश को रिया ने लिखा है कि आपने फिर मुझे आजाद किया है, आप मेरी जिंदगी में भगवान की तरह हैं।' इसके बाद महेश भट्ट ने रिया को हैप्पी बर्थडे लिखा है, शायद इसे वो रिया का नया जन्म मान रहे हैं। इसके जवाब में रिया ने लिखा है कि वो महेश भट्ट से बहुत प्यार करती हैं। इस पर महेश ने लिखा है कि तुमने जो किया है उसके बड़ी हिम्मत चाहिए। पीछे मत देखना।

इस चैट से एक बाद एक बात साफ हो गई है कि रिया ने ही सुशांत का घर खुद से छोड़ा था और एक्टर से ब्रेकअप किया था। जबकि रिया पहले कह चुकी हैं कि उन्होंने सुशांत से ब्रेकअप नहीं किया था। अब ये मामला एक बार फिर से एक नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीमहेश भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?