लाइव न्यूज़ :

दोस्तों का दावा: सुशांत के लिए रिया ने अपना करियर तक लगा दिया था दांव पर, ठुकरा दिए थे कई फिल्मों के ऑफर

By अमित कुमार | Updated: August 26, 2020 10:39 IST

रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उनके कुछ दोस्तों ने अपनी बात रखी है। दोस्तों के मुताबिक रिया सुशांत को लेकर काफी सीरियस थीं।

Open in App
ठळक मुद्देएक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान रिया के दोस्तों ने बताया कि रिया सुशांत के लिए अपना करियर तक दांव पर लगा चुकी थीं।रिया सुशांत की परेशानी को अपनी परेशानी समझती थीं और वह उसे लेकर काफी चिंतित भी रहा करती थीं।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले की मुख्य आरोपी माने जाने वाली रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के इल्जाम हैं। सुशांत की ओर से परिवार और दोस्तों ने रिया को लेकर कई तरह की बातें मीडिया के सामने रखी है। वहीं इस मामले पर अब कुछ रिया की वकालत कर रहे हैं। मामले को बढ़ता देख रिया के कुछ करीबी दोस्तों ने एक्ट्रेस के बारे में अपनी बात रखी। 

एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान रिया के दोस्तों ने बताया कि रिया सुशांत के लिए अपना करियर तक दांव पर लगा चुकी थीं। वह अधिक से अधिक समय सुशांत के साथ रहना चाहती थी, इसलिए उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर भी ठुकरा दिए थे। रिया सुशांत की परेशानी को अपनी परेशानी समझती थीं और वह उसे लेकर काफी चिंतित भी रहा करती थीं। 

फिल्मों के ऑफर तक ठुकरा चुकी थीं रिया

उन्होंने कहा, 'सुशांत की बीमारी को लेकर रिया काफी सीरियस थीं। यहां तक कि रिया ने सुशांत की तबीयत का ध्यान रखने के लिए एक-दो फिल्मों के ऑफर तक ठुकरा दिए थे। सुशांत अपने बाइपोलर डिसऑर्डर की रिपोर्ट को इंडस्ट्री के सामने नहीं लाना चाहते थे। सुशांत को लगता था कि उनका अपार्टमेंट उनकी मानसिक स्थिति के लिए ठीक नहीं है और इसलिए वो इसे छोड़कर 2019 में रिया के साथ एक नए घर में शिफ्ट हो गए।'

इस वजह से रिया चक्रवर्ती ने बदले थे सुशांत के पुराने स्टाफ

पुराने स्टाफ को बदलने वाली बात को लेकर दोस्तों ने कहा कि रिया और सुशांत दोनों ही चाहते थे कि वह नए स्टाफ को काम पर रखें। इसके पीछे की वजह सुशांत की मानसिक हालत को बाहर नहीं लाना था। इस दौरान सुशांत ने लोगों से मिलना-जुलना भी बंद कर दिया था और दोनों अक्सर लास्ट मिनट पर किसी भी प्रोग्राम को कैंसल कर देते थे। सुशांत की हालत की खबर अगर मीडिया में लीक होती तो इससे उनके दिमाग पर और गहरा असर पड़ सकता था। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!