लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला: ED ने रिया चक्रवर्ती सहित उसके पिता, भाई से की 9 घंटे तक पूछताछ, रिश्ते से लेकर रुपये तक पूछे गए कई सवाल

By अमित कुमार | Updated: August 11, 2020 07:55 IST

रिया ने एजेंसी को बताया कि उन्होंने अपनी आय, बचत से संपत्ति में निवेश किया है और बैंक से ऋण भी लिया है। रिया पर राजपूत के पिता ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस की महिला कर्मियों के साथ रिया को और साथ में उनके भाई शौविक को रात नौ बजे के कुछ समय बाद ईडी कार्यालय से निकलते हुए देखा गया।मामले में मुख्य आरोपी रिया (28) से शुक्रवार को करीब आठ घंटे पूछताछ की गई थी। ईडी ने शुक्रवार को रिया और राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और दिवंगत राजपूत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा से पूर्व में पूछताछ की थी।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार देर शाम तक 9 घंटे तक पूछताछ की। रिया, उनके भाई शौविक तथा पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती पूर्वाह्न करीब 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचे। उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए सम्मन भेजा गया था।  मुंबई पुलिस की महिला कर्मियों के साथ रिया को और साथ में उनके भाई शौविक को रात नौ बजे के कुछ समय बाद ईडी कार्यालय से निकलते हुए देखा गया।

दिन में एजेंसी ने रिया और राजपूत की प्रबंधक श्रुति मोदी तथा दिवंगत अभिनेता के मित्र एवं रूममेट सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ की। पिठानी ने कई समाचार चैनलों से कहा था कि वह 14 जून को बांद्रा के फ्लैट पर मौजूद थे जब 34 वर्षीय अभिनेता कथित तौर पर फंदे से लटक गए थे। बताया जाता है कि पिठानी करीब एक वर्ष से राजपूत के साथ रह रहे थे और उन्होंने पहले मुंबई पुलिस में दुर्घटनावश मौत रिपोर्ट (एडीआर) के तहत मामले की पुलिस की जांच के तहत अपना बयान दर्ज कराया था। 

शौविक से अब तक हो चुकी है करीब 30 घंटे की पूछताछ

रिया, उनके पिता और श्रुति से पूर्व में विभिन्न अवधि तक पूछताछ की जा चुकी है, वहीं एजेंसी शौविक से अब तक करीब 30 घंटे पूछताछ कर चुकी है। शौविक इससे पहले रातभर की पूछताछ के बाद रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे यहां ईडी कार्यालय से निकले थे। उनसे शनिवार दोपहर के करीब पूछताछ शुरू हुई थी। मामले में मुख्य आरोपी रिया (28) से शुक्रवार को करीब आठ घंटे पूछताछ की गई थी। 

रिया ने कही सुशांत के साथ लिव-इन में रहने की बात

ईडी ने शुक्रवार को रिया और राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और दिवंगत राजपूत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा से पूर्व में पूछताछ की थी। समझा जाता है कि एजेंसी ने रिया से दिवंगत अभिनेता के साथ दोस्ती, कारोबारी सौदों एवं दोनों के बीच पिछले कुछ वर्षों के दौरान घटित घटनाओं के बारे में पूछताछ की थी। रिया ने उच्चतम न्यायालय में दायर की गयी याचिका में कहा था कि वह राजपूत के साथ सह-जीवन (लिव-इन) में थीं। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!