लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स से बड़ा खुलासा: आमिर खान को किया था फोन, कई बॉलीवुड सेलेब्स से होती थी बातें

By अमित कुमार | Updated: August 12, 2020 09:02 IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुके हैं। जिस आधार पर अब मामले की जांच भी की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे सूत्रों की मानें तो आमिर खान को रिया ने एक बार कॉल किया था, जिसके बाद आमिर ने उन्हें तीन मैसेज भेजे थे। रिया के कॉल डिटेल्स के सामने आने से कई और नई बातों की जानकारी मिली है। रिया ने एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को 30 कॉल की थी, जबकि उन्हें उनकी ओर से 14 बार कॉल प्राप्त हुई थी।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लगातार कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। ईडी से पूछताछ के दौरान रिया से संबंधित कई बातों की जानकारी मिली। वहीं ईडी ने रिया और उनके परिवार का फोन जब्त कर मामले की जांच कर रही है। इस बीच रिया के कॉल डिटेल्स के सामने आने से कई और नई बातों की जानकारी मिली है। 

कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि रिया, सुपरस्टार आमिर खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, आदित्य रॉय कपूर, राणा दग्गुबाती, सनी सिंह और स्वर्गीय सरोज खान जैसी कई हस्तियों के संपर्क में थीं। सूत्रों की मानें तो आमिर खान को रिया ने एक बार कॉल किया था, जिसके बाद आमिर ने उन्हें तीन मैसेज भेजे थे। वहीं रिया ने एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को 30 कॉल की थी, जबकि उन्हें उनकी ओर से 14 बार कॉल प्राप्त हुई थी।

सुशांत की फोरेंसिक रिपोर्ट आई सामने

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में विसरा रिपोर्ट पहले ही आ चुकी है। अब फोरेंसिक लैब से टॉक्सिकोलॉजी, लीजिचर मार्क, नेल सैंपलिंग, स्टमक वॉश की रिपोर्ट भी आ गई है। इस रिपोर्ट में किसी भी तरह का कोई फाउल प्ले नहीं पाया गया है। मुंबई पुलिस ने जो रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौपी है, उसमें इन तमाम रिपोर्ट्स को फोरेंसिक रिपोर्ट्स के साथ जोड़कर दिया गया है। 

रिया चक्रवर्ती से हो रही है मामले की पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार देर शाम तक 9 घंटे तक पूछताछ की। रिया, उनके भाई शौविक तथा पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती पूर्वाह्न करीब 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचे। उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए सम्मन भेजा गया था।  मुंबई पुलिस की महिला कर्मियों के साथ रिया को और साथ में उनके भाई शौविक को रात नौ बजे के कुछ समय बाद ईडी कार्यालय से निकलते हुए देखा गया।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!