लाइव न्यूज़ :

जाने माने गीतकार-कवि पूवाचल खादर का कोरोना से निधन, इंजीनियर की नौकरी छोड़ फिल्मों में चले आए

By अनिल शर्मा | Updated: June 22, 2021 13:11 IST

परिवार के मुताबिक तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका कोविड-19 और गंभीर निमोनिया का उपचार चल रहा था और इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 

Open in App
ठळक मुद्दे मलयालम सिनेमा में 1970 और 1980 के दशक में कई सदाबहार गीत लिखेकुछ दिनों से वे कोरोना से जूझ रहे थेअपने कॅरियर में करीब 400 फिल्मों में 1500 गीत लिखें हैं

मलयालम सिनेमा में 1970 और 1980 के दशक में कई सदाबहार गीत रचने वाले कवि और गीतकार पूवाचल का निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से कोरोना से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा। पूवाचल ने कई लोकप्रिय रूमानी और दर्द भरे नगमों की रचना की। 

 परिवार के मुताबिक तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका कोविड-19 और गंभीर निमोनिया का उपचार चल रहा था और इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।  

400 फिल्मों में 1500 गीत लिखें हैंमलयालम में कई हिट गीतों की रचना कर चुके खादर ने पांच दशक के अपने कॅरियर में करीब 400 फिल्मों में 1500 गीत लिखें हैं। खादर के लिखे गीतों में  पूमानामे (निराकुट्टू), अनुरागिनी इथा एन (ओरु कुडाक्कीझील), इथो जनमा कल्पनायिल (पालंगल), नाथा नी वरुम (चामाराम) और कई अन्य शामिल हैं। 

सरकारी नौकरी छोड़ फुलटाइम बने गीतकार

तिरुवनंतपुरम के पास पूवाचल जैसी छोटी जगह पर 25 दिसंबर 1948 को जन्मे खादर फिल्मों का हिस्सा बनने से पहले बतौर इंजीनियर सरकारी सेवा में थे। 1972 में एक फिल्म में गीत लिखकर वह मशहूर हुए और दशकों तक फिल्मों का हिस्सा रहे। उन्होंने के जे यसुदास, पी जयचंद्रन, एस जानकी और कई संगीतकारों के लिए गीत लिखे।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल