लाइव न्यूज़ :

मैं लॉकडाउन के समय 18-20 घंटे कुछ नहीं खाती थी, 40 किलो वजन घटाने को लेकर बोलीं रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल

By अनिल शर्मा | Updated: September 21, 2021 11:41 IST

लिजेल ने कहा, "मैंने दिसंबर 2018 में फैसला किया कि मुझे अपना वजन कम करना है। मैंने अपने ट्रेनर प्रशांत को मैसेज किया और जनवरी 2019 में मैंने इंटरमिटेंट फास्टिंग से शुरुआत की।

Open in App
ठळक मुद्देरेमो की पत्नी लिजेल ने कहा, मैंने दिसंबर 2018 में फैसला किया कि मुझे अपना वजन कम करना है लिजेल ने बताया कि दो साल में उनका वजन 105 किलोग्राम से घटकर 65 किलोग्राम हो गया हैकोरियोग्राफर की पत्नी लिजेल ने अपना 40 किलो वजन घटा लिया है

मुंबईः बॉलीवुड कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल इस वक्त अपने वजन को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। लिजेल के ट्रांसफॉर्मेशन यानी उनके शारीरिक बदलाव की तारीफ हर कोई कर रहा है। बीते दिनों रेमो डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिजेल के बदलाव वाली तस्वीर को साझा करते हुए उनपर गर्व होने की बात कही थी। 

लिजेल को देख हर कोई हैरान रह गया। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इसकी प्रशंसा की। अब खुद लिजेल ने भी अपने शारीरिक बदलाव को लेकर खुलकर बातें की हैं। गौरतलब है कि रेमो की पत्नी लिजेल ने लॉकडाउन में 40 किलो वजन कम किया है। इसका जिक्र करते हुए लिजेल ने कहा कि इसकी यात्रा काफी लंबी थी लेकिन उन्होंने इसका मन बना लिया था।

द टाइम ऑफ इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में लिजेल ने कहा, "मैंने दिसंबर 2018 में फैसला किया कि मुझे अपना वजन कम करना है। मैंने अपने ट्रेनर प्रशांत को मैसेज किया और जनवरी 2019 में मैंने इंटरमिटेंट फास्टिंग से शुरुआत की। चूंकि मैं 'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग के लिए लंदन जा रही थी लिहाजा चलते-फिरते डाइटिंग कर रही थी।

कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूज़ा की पत्नी लिजेल ने बताया है कि दो साल में उनका वजन 105 किलोग्राम से घटकर 65 किलोग्राम हो गया है। उन्होंने कहा, "लॉकडाउन के दौरान मैंने अपनी इंटरमिटेंट फास्टिंग को 18-20 घंटे तक बढ़ाया और एक दिन में एक बार खाना खाती थी। बकौल लिजेल, "मेरा दिसंबर तक 10 किलो वजन और घटाने का लक्ष्य है।" 

टॅग्स :रेमो डिसूजाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल