लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर ने कहा, “अरुण जेटली जी के निधन से दुखी हूं, ऊर्जावान नेता, भद्रपुरुष और हमारे पूर्व वित्त मंत्री

By भाषा | Updated: August 24, 2019 18:05 IST

भोसले ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीमान अरुण जेटली के बारे में सुन कर बहुत दुख हुआ। परिवार के प्रति संवेदनाएं।” वहीं अजय देवगन ने कहा कि वह जेटली के निधन से “अत्यंत दुखी” हैं। उन्होंने कहा, “भारत के लिए उनका सक्रिय दृष्टिकोण पसंद था। वह ऐसे नेता थे जिनसे मिलने की मुझे खुशी है। दुख की इस घड़ी में मेरी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है।”

Open in App
ठळक मुद्देफिल्मकार करण जौहर ने पोस्ट किया, “अरुण जेटली की आत्मा को शांति मिले...परेश रावल, सनी देओल ,अनिल कपूर, अर्जुन कपूर ,रीतेश देशमुख और वरुण धवण ने भी पूर्व वित्त मंत्री को श्रद्धांजलि दी। 

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर फिल्म जगत ने उन्हें एक मजबूत और दूरदृष्टि वाले नेता के तौर पर याद किया है जो बहुत जल्दी चले गए। जेटली (66) का यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शनिवार को निधन हो गया।

उनका पिछले कुछ हफ्तों से इलाज चल रहा था। फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों -लता मंगेशकर और आशा भोसले, अभिनेता अजय देवगन और फिल्मकार करण जौहर ने ट्विटर पर जेटली को श्रद्धांजलि दी।

मंगेशकर ने कहा, “अरुण जेटली जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। एक ऊर्जावान नेता, भद्रपुरुष और हमारे पूर्व वित्त मंत्री। अत्यंत सह्रदय, वह मुझसे मिलने आए थे और हमने काफी देर बात की। उन यादों को संजो कर रखूंगी। परिवार के प्रति संवेदनाएं।”

भोसले ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीमान अरुण जेटली के बारे में सुन कर बहुत दुख हुआ। परिवार के प्रति संवेदनाएं।” वहीं अजय देवगन ने कहा कि वह जेटली के निधन से “अत्यंत दुखी” हैं। उन्होंने कहा, “भारत के लिए उनका सक्रिय दृष्टिकोण पसंद था। वह ऐसे नेता थे जिनसे मिलने की मुझे खुशी है। दुख की इस घड़ी में मेरी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है।”

करण ने पोस्ट किया, “अरुण जेटली की आत्मा को शांति मिले...राष्ट्र आज एक मजबूत एवं आत्मविश्वासी नेता के निधन पर शोक जता रहा है...उनके परिवार एवं प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।” परेश रावल, सनी देओल ,अनिल कपूर, अर्जुन कपूर ,रीतेश देशमुख और वरुण धवण ने भी पूर्व वित्त मंत्री को श्रद्धांजलि दी। 

टॅग्स :अरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लता मंगेशकरआशा भोसलेकरण जौहरसनी देओलपरेश रावल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?