लाइव न्यूज़ :

मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का शव, परिवार ने जारी किया बयान, बताया अंतिम दर्शन, अंतिम संस्कार का समय और स्थान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 28, 2018 00:24 IST

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। 54 वर्ष की उम्र में 24 फरवरी 2018 को उनका देहांत हुआ। महज चार साल की उम्र में अभिनय की शुरुआत करने वाली श्रीदेवी ने हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया।

Open in App

मुंबई, 27 फरवरी: अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से मंगलवार रात करीब 10.30 बजे भारत पहुंचा। श्रीदेवी का शनिवार (24 फरवरी) को दुबई में निधन हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव मंगलवार दोपहर को उनके परिजनों को सौंपा गया। श्रीदेवी की मृत्यु को लेकर उस समय संदेह की स्थित बन गई जब सोमवार को गल्फ न्यूज अखबार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दावा किया कि उनकी मृत्यु “दुर्घटनावश डूबने” से हुई है।

यह भी पढ़ें: अलविदा चांदनी Live: श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित घर पहुंचा, यहां देखें पल-पल की खबर

रविवार को मीडिया में खबरें चलती रहीं कि श्रीदेवी की मृत्यु हृदय गति रुक जाने से हुई थी। बाद में दुबई पुलिस ने भी श्रीदेवी की मृत्यु “दुर्घटनावश डूबने” ही हुई है। दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मृत्यु में किसी तरह के षडयंत्र की पड़ताल की। इस मामले में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से पुलिस ने पूछताछ की। दुबई पुलिस ने जाँच पूरी करने के बाद श्रीदेवी का शव उनके परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मामले को बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Video: मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का पार्थ‌िव शरीर, इस घर में रात भर रहेगा शव

दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर कारोबारी अनिल अंबानी के चार्टर्ड विमान से मुंबई लाया गया। मीडिया के जमावड़े और उत्सुकता को देखते हुए बोनी कपूर और उनके परिवार ने एक बयान जारी करके श्रीदेवी के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की जानकारी सार्वजनिक की है। नीचे आप श्रीदेवी के परिजनों की तरफ से जारी किे गये बयान की हिन्दी रूपांतरण पढ़ सकते हैं।

परिवार की तरफ से भेजा गया संदेश-

खुशी, जाह्नवी, बोनी कपूर और पूरे कपूर और अयप्पन परिवार की तरफ से मीडिया को पूरे मामले में पूरी संवेदनशीलता बरतने के लिए और इस भावुक क्षण में सहयोग करने के लिए शुक्रिया।

कृपया बुधवार के कार्यक्रम का ब्योरा नीचे देखें:

1.) श्रद्धांजलि और अंतिम दर्शन-

तारीख और समय:  बुधवार, 28 फ़रवरी, सुबह 9.30 से 12.30 तक (कृपया नौ बजे तक गंतव्य पर पहुच जाएं)

पता- सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब

गार्डेन नंबर 5, लोखण्डवाला काम्प्लेक्स, अंधेरी (वेस्ट), मुंबई, महाराष्ट्र-400053

ध्यान दें- मीडिया भी श्रद्धांजलि दे सकती है बशर्ते कैमेरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस इत्यादि सभागार के बाहर रख कर आया जाए। अंतिम यात्रा दोपहर दो बजे सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से पवन हंस के लिए निकलेगी।

2.) अंतिम संस्कार

पता- विले पार्ले सेवा समाज क्रिमेटोरियम एंड हिन्दू सिमेट्री, पवन हंस के पास, एसवी रोड, विले पार्ले वेस्ट

तारीख और समय- 28 फ़रवरी, 3.30 बजे से

कृपया ध्यान दें, मीडिया को केवल बाहर के गेट तक ही आने दिया जाएगा।

ज्यादा जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए हमसे संपर्क करें। 

टॅग्स :श्रीदेवीमुंबईबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच