अलविदा चांदनी: सलमान खान पहुंचे श्रीदेवी के घर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी व्यक्त की संवेदनाएं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 27, 2018 08:29 AM2018-02-27T08:29:07+5:302018-02-27T18:36:49+5:30

बुधवार को दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले स्थित वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

sridevi passes away dubai live updates body to be brought back to mumbai today | अलविदा चांदनी: सलमान खान पहुंचे श्रीदेवी के घर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी व्यक्त की संवेदनाएं

sridevi

मुंबई, 27 फरवरी:  दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के करीब 72 घंटे बाद उनका पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई पहुंचा। मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक अंतिम श्रद्धांजलि  देने के लिए बुधवार सुबह 9.30 बजे से ती घंटो के लिए अंधेरी वेस्ट स्थित उनके आवास के पास सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को दोपहर दो बजे क्लब से होते हुए करीब 3.30 बजे विले पार्ले के रास्ते एस.वी. रोड पर स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर पहुंचेगी।

इससे पहले दुबई पुलिस ने इंडियन कॉन्स्युलेट और उनके परिवार को मंगलवार दोपहर क्लीयरेंस लेटर सौंपने के बाद केस को बंद कर दिया और बोनी कपूर को इस मामले में क्लीन चिट दे दी। फोरेंसिक रिपोर्ट में सोमवार को खुलासा हुआ था कि श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं, बल्कि बाथटब में डूबने से हुई थी और उनके ब्लड में शराब के अवशेष भी पाए गए थे। बता दें कि श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में रात को करीब 11.30 बजे हुई थी।

अलविदा श्रीदेवीः लाइव अपडेट

12: 56 AM- लाखों लोगों को खुशी देने वाली सिनेमा जगत की प्रख्यात अभिनेत्री श्रीदेवी को आज हमने खो दिया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनके अभिनय और प्रतिभा को मेरी श्रद्धांजलि।



12:45 AM- श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए कई फिल्मी हस्तियां पहले उनके घर पहुंच चुकी हैं, वहीं अब से कुछ देर पहले सुपरस्टार सलमान खान भी श्रीदेवी के घर पंहुचे।

 

10: 30 PM- श्रीदेवी का पार्थिव मुंबई के लोहखंडवाला स्थित उनके आवास ग्रीन एकर्स पहुंच चुका है। अंतिम दर्शन के लिए उनके घर के बाहर फैंस का हुजूम लगा हुआ है। साथ ही कई दिग्गज हस्तियां पहले से ही उनके आवास पर मौजूद हैं।

10: 15 PM- श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के लोखंडवाला स्थित उनके आवास ले जाया जा रहा है।

9:35 PM- श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा, बुधवार सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार होगा। उन्हें लेने के लिए अनिल कपूर भी मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल अंबानी भी मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। यहां से उन्हें लोखंडवाला स्थित घर ग्रीन एकर्स ले जाया जाएगा। 



 



 



 

दुबई के अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार श्रीदेवी का पार्थ‌िव शरीर मुंबई के लिए निकल चुका है।

-श्रीदेवी के परिवार ने उनके निधन के बाद पहली बार बयान जारी किया है। इसमें संवदेनशीलता दिखाने के लिए लोगों और दुबई का धन्यवाद किया गया है।

- श्रीदेवी का पार्थ‌िव शरीर मंगलवार रात तक भारत पहुंचेगी। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे के बीच श्रीदेवी-बोनी कपूर के वर्सोवा (मुंबई) स्थिति भाग्य बंग्ला पर पार्थ‌िव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

- कल दोपहर साढ़े तीन बजे होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार
- रात 10.30 बजे मुंबई पहुंचेगा अभिनेत्री का शव, पार्थिव शरीर को भाग्य बंगले पर रखा जाएगा
- परिवार को सौंपा गया श्रीदेवी का शव, आज भारत आएगा पार्थिव शरीर
- एशिया नेट के हवाले से खबर आज श्रीदेवी का शव आ सकता है, वहीं, शव लाने के लिए क्लीयरेंस मिल गया है।
- बोनी कपूर से अब तक तीन बार पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस ने कांस्टलेट की चिट्ठी दी।
-श्रीदेवी के सिर पर गहरी चोट के निशान भी पाए गए हैं। वहीं, सरकारी वकील से अभी तक किसी तरह की मंजूरी भी नहीं मिल पाई है।
-मीडिया के खबरों के मुताबिक एक बार फिर से श्रीदेवी के होटल के कमरे की जांच की गई है।
- खबर के मुताबिक आज श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत भेजा जा सकता है।
- खलीज टाइम्स ने बताया है कि श्रीदेवी के शव को दुबई के सोनापुर में लेप किया जाएगा 
-  यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने बताया है कि पुलिस ने श्रीदेवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हमें सौंप दी है। लेकिन अब भी 2-3 विभागों से दस्तावेजों को गुजरना है, उन्होंने कहा कि प्रक्रिया में किसी तरह की कोई देरी नहीं की जा रही है।
- खबर है कि पुलिस ने भारतीय अधिकारियों को यह जानकारी दे दी है कि प्रॉसिक्यूशन मजिस्ट्रेट की क्लियरेंस मिलने के बाद ही पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा।
- दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत के मामले में बोनी कपूर से करीब 16-18 घंटे तक लंबी पूछताछ की है। रिपब्लिक टीवी की खबर के मुताबिक इतनी लंबी पूछताछ के लिए बोनी कपूर ने रात थाने में ही बिताई है।


Web Title: sridevi passes away dubai live updates body to be brought back to mumbai today

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे