लाइव न्यूज़ :

RD Burman Birth Anniversary: आशा भोसले के फैन थे आरडी बर्मन, पहली मुलाकात में की थी खास मांग

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2020 10:52 IST

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन (RD Burman) की आज 81वीं जयंती है। इस खास मौके पर जानिए कि उनकी और आशा भोसले (Asha Bhosle) की लव स्टोरी कैसी थी?

Open in App
ठळक मुद्दे4 जनवरी 1994 को पंचम दा का हुआ था निधनआशा भोसले का संगीत सुनकर इंप्रेस हो गए थे आरडी बर्मन

बॉलीवुड के आइकॉनिक सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन (RD Burman) का आज 81वां जन्मदिन है। 27 जून 1939 को मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन व उनकी पत्नी मीरा के घर में पैदा हुए आरडी बर्मन का पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। वो अपने माता-पिता की एकलौती संतान थे, जिन्हें इंडस्ट्री और फैंस पंचम या पंचम दा के नाम से पुकारते थे। उन्होंने अपनी संगीतबद्ध की हुई 18 फिल्मों में आवाज दी थी। यही नहीं, पंचम दा में भूत बंगला (1965 ) और प्यार का मौसम (1969) में एक्टिंग भी की थी।

बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

आरडी बर्मन जितने मशहूर सिंगर और कंपोजर थे, उतने ही चर्चे उनकी निजी जिंदगी के भी होते थे। बर्मन ने अपने से छह साल बड़ी महिला से शादी रचाई थी। वो महिला कोई और नहीं बल्कि दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) हैं। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। बेहद कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि बर्मन के इंडस्ट्री में आने से पहले ही आशा अपनी पहचान बना चुकी थीं। पंचम दा उनके फैन हुआ करते थे, जिन्होंने उनसे पहली मुलाकात में ऑटोग्राफ की मांग भी की थी।

दोनों की थी दूसरी शादी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

आशा ताई और पंचम दा की ये दूसरी शादी थी। भोसले ने पहली शादी अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से 16 साल की उम्र में घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी। इस शादी से उन्हें तीन बच्चे भी हुए थे, लेकिन घरेलू हिंसा होने के कारण ये शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई। सबसे खास बात तो ये थी कि पहली शादी टूटने के बाद ही आशा भोसले ने म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया। वहीं, आरडी बर्मन ने साल 1966 में रीटा पटेल से शादी की थी, जोकि 10 साल बाद 1971 में खत्म हो गई। 

स्टूडियो में हुई थी पहली मुलाकात

आशा और पंचम दा की मुलाकात उनके पिता सचिन देव बर्मन के स्टूडियो में हुई थी। यहां आशा की मधुर आवाज सुनकर वो काफी इंप्रेस हो गए थे। इसके बाद ही उन्होंने आशा से ऑटोग्राफ मांगा था। आशा भोसले और आरडी बर्मन की नजदीकियां गाना रिकॉर्ड करते समय ज्यादा बढ़ीं। यही नहीं, संगीत के लिए दोनों का प्यार दोनों को और करीब ले आया। 

अलग रहे लगे थे दोनों

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

ऐसे में पंचम दा ने आशा को शादी के प्रपोज किया, लेकिन पहली शादी असफल होने के कारण आशा थोड़ी परेशान थीं। मगर वो उन्हें मना भी नहीं कर पाईं। ऐसे में 80 के दशक में दोनों ने शादी कर ली। मालूम हो, इस कपल ने इंडस्ट्री को काफी हिट गाने दिए हैं। फैंस आज भी इन गानों को सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। हालांकि, बाद में आरडी बर्मन की शराब और सिगरेट की लत के कारण आशा उनसे अलग हो गई थीं। मगर दोनों का अक्सर ही मिलना-जुलना होता था। बाद में 4 जनवरी 1994 को पंचम दा का निधन हो गया। 

टॅग्स :आरडी बर्मनआशा भोसले
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया